INDORE NEWS. आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:04 बजे और सूर्यास्त शाम 05:55 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान की संभावना है, विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं तथा जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।
वृषभ
आज का दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, पारिवारिक मतभेद संभव हैं।
मिथुन
आज परिवार के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

कर्क
आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। किसी विशेष कार्य से जुड़ी यात्रा संभव है। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा तथा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
सिंह
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। व्यापार में नया ऑफर मिल सकता है। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा तथा आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।
कन्या
आज का दिन सामान्य रहेगा। लंबी यात्रा के योग हैं, वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस हो सकती है। किसी अपने से जुड़ा दुखद समाचार मिल सकता है, वाणी पर संयम रखें।

तुला
आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी से संबंधित प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में सुखद समाचार मिलेगा। नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रहे मतभेद दूर होंगे।
वृश्चिक
आज का दिन प्रसन्नता देने वाला रहेगा। जीवनसाथी अपने मन की बात साझा कर सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा।
धनु
आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों या पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। जिस कार्य के लिए प्रयासरत हैं उसमें बाधा आ सकती है। परिवार में किसी अपने से जुड़ा दुखद समाचार मिल सकता है।

मकर
आज का दिन कुछ परेशानियों वाला रह सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में कोई आकस्मिक घटना घट सकती है। व्यापार में नुकसान संभव है। नया वाहन न खरीदें तथा यात्रा में सावधानी रखें।
कुंभ
आज किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों में आकर जीवनसाथी पर संदेह कर सकते हैं। इससे संबंधों में तनाव आ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा करने से बचें और संयम से व्यवहार करें।
मीन
आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नया और बड़ा अवसर मिल सकता है। पार्टनरशिप में डील संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। दांपत्य मतभेद दूर होंगे।

आज का पंचांग
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- त्रयोदशी
नक्षत्र-रोहिणी
करण-कौलव, तैतिल
पक्ष- शुक्ल
योग- शुभ
वार- गुरुवार
सूर्योदय- सुबह 07:04 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:55 बजे
ऋतु शिशिर
शुभ समय
अभिजित- 12:09 बजे से 12:54 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 10:44 बजे
से 11:27 बजे तक
राहु काल- दोपहर 01:52 बजे से 03:13 बजे तक
































