RAISEN NEWS. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान उर्फ नजर पुलिस हिरासत में है। पूछताछ में उसने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि वारदात से दो घंटे पहले उसने पीड़िता के पिता संग शराब पी।

इसके बाद वहां से निकलने के बाद चॉकलेट लालच देकर बच्ची को जंगल ले जाकर दरिंदगी की। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसी गांव से दो मोबाइल व शर्ट चुराई। चोरी की शर्ट पहन जयपुर-जबलपुर हाइवे से पैदल तामोट पहुंचा। बस पकड़ भोपाल के नादरा स्टैंड उतरा।
मोबाइल से पुलिस पर नजर
दर्जन थानों औबेदुल्लागंज, मंडीदीप, बागसेवनिया, हनुमानगंज पार कर गांधीनगर छिपा। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश भड़क गया था। सीएम ने आनन-फानन में एसपी को हटा दिया। आरोपी ने अपना मोबाइल तोड़ फेंक दिया। इसके बाद दूसरे फोन से पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी।

पुलिस लापरवाही पर सवाल, पूछताछ जारी
नए एसपी आशुतोष गुप्ता ने सर्विलांस से ट्रैक किया। उन्होंने बताया कि आरोपी का पुराना फोटो गलत होने से भ्रम फैला। घटना वाले दिन पुलिस तत्पर हुई होती, तो आरोपी भाग नहीं पाता। लोगों का आरोप है कि पुलिस की शुरुआती उदासीनता से बच निकला।

हिरासत से की थी भागने की कोशिश
बाद में आरोपी को गांधीनगर में चाय पीते पकड़ा गया। उसने रास्ते में भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने एनकाउंटर में उसके पैर में गोली मार दी। हमीदिया अस्पताल में उसका इलाज किया गया।

एसपी ने कहा कि आरोपी से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, तस्दीक हो रही। चिकित्सकों की सलाह पर जेल भेजेंगे। उधर, मासूम बच्ची का AIIMS भोपाल में गंभीर हालात में इलाज चल रहा है।



































