INDORE NEWS. आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:02 बजे और सूर्यास्त शाम 05:47 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन शुभ रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और विरोधी भी आपके पक्ष में दिखाई देंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ
आज का दिन लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। आप कोई पुराना कार्य छोड़कर नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। लंबी पार्टनरशिप से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पत्नी और बच्चों के लिए वस्त्र या आभूषण खरीद सकते हैं। परिवार में सुखद समाचार मिलेगा।
मिथुन
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन कार्य पूर्ण होने में संदेह रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और वाणी पर संयम रखें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क
आज अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान और स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। परिवार में किसी के दुखद समाचार से मन व्यथित रह सकता है। व्यापार में बड़ा परिवर्तन फिलहाल न करें।
सिंह
आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। व्यापार में किसी विशिष्ट व्यक्ति के माध्यम से बड़ी डील या पार्टनरशिप मिल सकती है। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा।
कन्या
आज किसी विशेष कार्य हेतु यात्रा कर सकते हैं, जो सुखद रहेगी। पुराने मित्र से भेंट होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। व्यापार में नए परिवर्तन का विचार मन में आएगा, जो लाभकारी सिद्ध होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

तुला
आज सावधानी से चलने का दिन है। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी पर अत्यधिक निर्भर न रहें। परिवार में आपसी मतभेद संभव हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
वृश्चिक
आज मन कुछ परेशान रह सकता है, विशेषकर स्वास्थ्य के कारण। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में बड़ा लेन-देन करने से पहले कागजात अच्छी तरह जांच लें। परिवार में मान-सम्मान में कमी आ सकती है। स्थान परिवर्तन के योग हैं।
धनु
आज नए कार्य की शुरुआत के लिए आर्थिक सहायता मिल सकती है। मित्र या संबंधी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। घर में नए मेहमान के आगमन के योग हैं।

मकर
आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में बड़ा लाभ संभव है। नए कार्य के लिए प्रॉपर्टी संबंधी लेन-देन कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वाहन खरीदने का मन बन सकता है।
कुंभ
आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, दुर्घटना का योग बन रहा है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार में बड़ा निवेश न करें और किसी अपरिचित को धन उधार न दें।
मीन
आज कार्य के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, जो सुखद रहेगी। नए काम की योजना बनेगी, उसमें थोड़ी देरी होगी लेकिन सफलता अवश्य मिलेगी। निराश न हों। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। पत्नी से मतभेद दूर करने का प्रयास करें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है।

पंचांग
सूर्योदय- 07:02 बजे
सूर्यास्त- 05:47 बजे
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- षष्ठी
नक्षत्र- शतभिषा
करण- तैतिल और गर
पक्ष- शुक्ल
योग- सिद्धि
वार- शुक्रवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:07 बजे से 12:50 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 09:15 बजे से 09:59 बजे तक
राहु काल- दोपहर 11:10 बजे से 12:26 बजे तक





























