INDORE NEWS. आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:49 बजे और सूर्यास्त शाम 05:45 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा का योग बन रहा है-यात्रा में सावधानी रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। परिवार में पत्नी से कुछ अनबन संभव है।
वृषभ
आज मन में नई ऊर्जा और उत्साह रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने का विचार बनेगा और आप सहयोगियों से सलाह-मशविरा कर सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का योग है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ यात्रा संभव।
मिथुन
दिन शानदार रहेगा। किसी बड़ी बीमारी से राहत मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात नए अवसर देगी। व्यापार में बड़ा परिवर्तन लाभ देगा। शेयर बाज़ार में निवेश के लिए अच्छा समय। परिवार में धार्मिक आयोजन होगा और दिन मधुरता से बीतेगा।

कर्क
आज कोई बड़ा निर्णय न लें, नुकसान हो सकता है। व्यापार में केवल परिचित व्यक्ति से ही डील करें, अन्यथा धोखा सम्भव। लंबी यात्रा का योग। परिवार में चल रहा विवाद समाप्त होगा। पत्नी और बच्चों के साथ समय सामान्य रहेगा।
सिंह
यात्रा के समय वाहन सावधानी से चलाएं-दुर्घटना का योग। व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन आज न करें। किसी नए प्लान के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। परिवार में आपकी बातों को महत्व न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए स्थान परिवर्तन संभव है।
कन्या
आज मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। किसी योग गुरु का सानिध्य मिल सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। पारिवारिक चिंताओं से मुक्ति। व्यापार में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। आपका कोई निर्णय पत्नी व बच्चों को आहत कर सकता है।

तुला
आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा निर्णय जीवन में बदलाव ला सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में लाभ के प्रबल योग। भविष्य के लिए बड़ी राशि निवेश कर सकते हैं। परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा। पत्नी व बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।
वृश्चिक
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य में परेशानी संभव है-बाहर का भोजन न करें। व्यापार में जोखिम न उठाएं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। पत्नी और बच्चों के साथ बाहर घूमने का मन बनेगा।
धनु
मानसिक अशांति का अनुभव होगा। बातचीत में सावधानी बरतें-वाद-विवाद हो सकता है। आर्थिक परेशानियाँ सामने आएंगी। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने का मन बनेगा। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मकर
मूड अच्छा रहेगा। मौसम अनुसार आज घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। माता-पिता के लिए कुछ खास करेंगे जिससे रिश्तों में मिठास आएगी। नौकरी में पदोन्नति का योग। व्यापार में बड़ा लाभ। परिवार में किसी व्यक्ति के आने से समस्याएँ दूर होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ
दिन सुखद और शानदार रहेगा। घर में नए मेहमान का आगमन संभव। कोई पुरानी इच्छा पूर्ण हो सकती है। व्यापार में बड़ी डील मिलने का योग। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनेगा। पत्नी और बच्चों के लिए लिया गया बड़ा निर्णय भविष्य में लाभ देगा।
मीन
किसी दुखद समाचार से मन व्यथित हो सकता है। परिचित व्यक्ति को खोने की आशंका। व्यापार में आज परिवर्तन न करें। किसी अपरिचित को धन उधार न दें-काम उलझ सकता है। परिवार में वाद-विवाद संभव। जीवनसाथी सहयोग देंगे। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:49 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:45 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- प्रतिपदा
नक्षत्र- रोहिणी
करण- बालव, कौलव
पक्ष- कृष्ण
योग- सिद्ध
वार- शुक्रवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:58 बजे से 12:40 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 09:04 बजे से 09:48 बजे तक
राहु काल- दोपहर 11:00 बजे से 12:18 बजे तक





























