INDORE NEWS. आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:49 बजे और सूर्यास्त शाम 05:46 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार में किसी बात को लेकर हल्का विवाद हो सकता है। नया कार्य शुरू करने से बचें, नुकसान की संभावना है। वाणी पर संयम रखें और अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
वृषभ
आज का दिन बहुत शुभ है। पुराने मित्रों से संबंध सुधरेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी। व्यापार में लाभ के योग हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में मेहमानों का आगमन संभव है। पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करें।
मिथुन
आज का दिन बेहद अच्छा है। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। साथियों के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ दिन शानदार बीतेगा। किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें।

कर्क
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। परिवार में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। व्यापार में बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
सिंह
आपकी इच्छाएं पूरी होंगी, हालांकि कार्यों में कुछ बाधाएं आएंगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। संपत्ति या कानूनी मामलों में उलझन संभव है। वाणी पर संयम रखें और विवाद से बचें।
कन्या
दिन अनुकूल रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ समय आनंदमय बीतेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। घर में आपकी प्रशंसा होगी। कोई विशेष कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुरानी दुश्मनी खत्म होने के योग हैं।

तुला
बहुत अच्छा दिन है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। नया कार्य शुरू करने की योजना बन सकती है। परिवार और बच्चों के साथ दिन शानदार गुज़रेगा।
वृश्चिक
आज सतर्क रहें। शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। अपनी मन की बात किसी से साझा न करें, वर्ना काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक विवाद से दूरी बनाए रखें और वाणी पर संयम रखें।
धनु
आज कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। जीवनसाथी और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में विरोधी आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। यात्रा में सावधानी रखें। किसी विशेष कार्य के लिए चयन हो सकता है।

मकर
आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। घर के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। व्यापार में नया अवसर प्राप्त हो सकता है।
कुंभ
बहुत ही शुभ दिन है। नया कार्य शुरू करना लाभकारी रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार अच्छा रहेगा। मित्र से आर्थिक सहायता मिल सकती है। परिवार में चल रहा तनाव खत्म होगा।
मीन
स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। खान-पान संयमित रखें। यात्रा में सावधानी बरतें। परिवार में कोई दुखद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:49 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:46 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- चतुर्दशी
नक्षत्र- कृतिका
करण-वणिज और विष्टि
पक्ष- शुक्ल
योग- शिव
वार- गुरुवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:58 बजे से 12:42 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 10:30 बजे से 11:13 बजे तक
राहु काल- दोपहर 01:43 बजे से 03:01 बजे तक






























