NEW DELHI NEWS. इस वक्त एक बड़ी खबर मिल रही है। दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुछाल की अब शादी नहीं होगी, उनकी शादी कैंसिल हो गई है। स्मृति और पलाश ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर इसकी जानकारी दी। दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी। संगीत से लेकर हल्दी के कार्यक्रम हो चुके थे। बारात की तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में 23 नवंबर की सुबह स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई थी। इसी बीच, स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें हटा दी थीं।

इसके साथ ही स्मृति ने इंस्टाग्राम पर लिखा- पिछले कुछ हफ़्तों में मेरी जिंदगी को लेकर बहुत सारे अंदाजे लगाए जा रहे थे। मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए बोलना जरूरी है। मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं और मैं अपनी लाइफ को ऐसे ही रखना चाहती हूं, लेकिन मैं ये साफ कर देती हूं कि शादी कैंसिल हो गई है। आगे उन्होंने लिखा कि मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं। आप सभी से भी ऐसा करने की रिक्वेस्ट करती हूं।

स्मृति ने आगे लिखा कि मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें. हमें आगे बढ़ने का मौका दें। मेरा मानना है कि हम सभी के पास एक बड़ा मकसद होता है और मेरे लिए वो हमेशा अपने देश को सबसे ऊंचे लेवल पर रिप्रेजेंट करना रहा है। मुझे उम्मीद है कि मैं जब तक हो सके इंडिया के लिए खेलती रहूं और ट्रॉफी जीतती रहूं और मेरा फोकस हमेशा वहीं रहेगा।

पलाश मुच्छल ने भी पोस्ट, लिखा- मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया है और पर्सनल रिलेशनशिप में पीछे हटने का फैसला किया है। लोग बेसलेस अफवाहों पर जो मुझे डराती हैं, जिस तरह रिएक्ट करते हैं, वो देखकर मुझे बहुत तकलीफ होती है। ये मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल फेज था। मैं इसे ग्रेसफुली डील करूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि सोसायटी के तौर पर किसी को गॉसिप के आधार पर जज करने से पहले जिसका कोई सोर्स नहीं होता है हम रुकना सीखेंगे।

पलाश ने आगे लिखा कि हमारे शब्द लोगों को घाव दे सकते हैं, जब हम इनके बारे में सोच रहे होते हैं उस वक्त दुनिया में कितने लोग इसके अंजाम भुगत रहे होते हैं, जो भी गलत न्यूज और मानहानि कंटेट फैलाएगा उसके खिलाफ मेरी टीम कड़ा एक्शन लेगी। इस मुश्किल दौर में जो लोग मेरे साथ खड़े उनके लिए बहुत थैंक्यू। गौरतलब है कि बता दें कि पलाश और स्मृति की 23 नवंबर को शादी होने वाली थी। उनकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए थे। हल्दी-मेहंदी की फोटोज काफी वायरल हुई थीं, लेकिन फिर अचानक स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की खबरें आईं थी।




































