INDORE NEWS. आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:04 बजे और सूर्यास्त शाम 05:50 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी पुराने विवाद से मुक्ति मिलेगी, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। पत्नी व बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है। व्यापार में लाभ और नए वाहन की खरीद के योग हैं।
मिथुन
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मन में आशंकाएं बनी रहेंगी। किसी को बड़ी धनराशि उधार देना उचित नहीं है। आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

कर्क
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है, मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। व्यापार में सहयोगियों का विरोध झेलना पड़ सकता है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। जीवनसाथी व बच्चों के भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
सिंह
आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें, झूठे आरोप लग सकते हैं। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस होगी। व्यापार में परिवर्तन करने से बचें। पारिवारिक कलह से मन अशांत रहेगा।
कन्या
किसी अपने के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। रिश्तेदारों से विवाद की संभावना है। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी, विशेषकर पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में साझेदार से धोखे की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और वाणी पर संयम रखें।

तुला
किसी विशेष कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी परिचित के निधन का समाचार मिल सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। व्यापार में हानि संभव है। साझेदार का साथ छूट सकता है, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नया दायित्व प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ, परिवार में मांगलिक कार्य और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं।
धनु
स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि के योग हैं, नया कार्य शुरू करना उचित नहीं है। संपत्ति विवाद से बचें। वाहन चलाते समय अत्यंत सतर्क रहें।

मकर
दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ सुधार होगा। किसी दुखद समाचार से मन व्यथित हो सकता है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। नया वाहन या नया कार्य शुरू न करें। वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूर रहें।
कुंभ
आज का दिन शुभ रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। लंबी यात्रा, नया मकान या वाहन खरीदने की संभावना बन रही है।
मीन
दिन कुछ समस्याओं भरा रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। नए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। किसी दुखद समाचार से मन व्यथित हो सकता है। व्यापार में हानि और दांपत्य विवाद की संभावना है। वाणी पर संयम रखें।

पंचांग
सूर्योदय- सुबह 07:04 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:50 बजे
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- द्वादशी
नक्षत्र- कृत्तिका
करण- बव और बालव
पक्ष- शुक्ल
योग- साघ्य
वार- बुधवार
ऋतु- शिशिर
शुभ समय
अभिजित- कोई नहीं
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- 12:09 बजे से 12:53 बजे तक
राहु काल 12:31 PM – 01:52 बजे तक
































