RAIPUR NEWS. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और लोकसभा के नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी के हरियाणा में वोट चोरी के कथित खुलासे के बाद छत्तीसगढ़ में भी इसको लेकर सियासत गरमाई हुई है। युवक कांग्रेस ने आज इसको लेकर मुख्य चुनाव आयोग के दफ्तर का घेराव करने की कोशिश की । प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ झूमझटकी भी की गई। एक बेटीकेट्स तोड़कर दूसरे बेटीकेट्स पर चढ़ते हुए युवक कांग्रेसी नजर आए।

युवक कांग्रेसी राजीव गांधी चौक से नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दफ्तर जाने के लिए निकले । इन्हें पुलिस ने मोती बाग चौक के पास बैरिकेट्स लगाकर रोक लिया । इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झूमा झटकी हुई । युवक कांग्रेसियों ने बैरिकेट्स के ऊपर चढ़कर नारेबाजी की । जिन्हें बाद में पुलिस में गिरफ्तार कर लिया ।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ उनका यह प्रदर्शन अब जिला ब्लॉक और बूथ स्तर तक जारी रहेगा । कांग्रेस ने इस मुद्दे के साथ-साथ प्रदेश में चल रहे SIR पर भी सवाल उठाया है । कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर SIR के बहाने उनके वोट बैंक को खत्म किया जा रहा है । इसको लेकर कांग्रेस ने अपने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेताओं की निगरानी समिति बनाई है जो प्रदेश भर में हो रहे SIR अभियान पर नजर रखेगी । वहीं हर बूथ में BLA भी बना रही है।

इस पर कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि BJP पूरे पांच साल बूथों में काम करती है । सभी बूथों में BJP के BLA बन चुके हैं । कांग्रेस में खरगोश की तरह काम होता है । कांग्रेस के लोग अचानक उठकर दौड़ते हैं ।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को SIR के बहाने उनके वोट बैंक को खत्म करने की आशंका है। इसे लेकर आज युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव आयोग का घेराव करने निकले थे। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मोतीबाग के पास बैरिकेट्स लगाकर रोकने की तैयारी की गई थी। युवा कांग्रेसी राजीव गांधी चौक से नारेबाजी करते हुए निकले थे। मोती बाग के सामने एक साइड के रोड को भी डिवाइड किया गया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ झूमझटकी भी की गई। एक बेटीकेट्स तोड़कर दूसरे बेटीकेट्स पर चढ़ते हुए युवक कांग्रेसी नजर आए। राहुल गांधी के हरियाणा में वोट चोरी के खुलासे के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस को यहां भी गड़बड़ी की आशंका है।




































