RAIPUR NEWS. सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ियों के खिलाफ अपशब्द कहने और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के रायपुर जिला इकाई ने अमलीडीह निवासी विनोद पाड़ा के खिलाफ न्यू राजेंद्र नगर थाने में लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है।

पार्टी ने आरोप लगाया है कि विनोद पाड़ा पिछले कुछ दिनों से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर रहा है, जिनमें वह छत्तीसगढ़वासियों को शराबी बताकर उनका अपमान कर रहा है। उसने वीडियो में यह भी कहा कि “छत्तीसगढ़ी सिंधियों के घरों में बर्तन साफ करते हैं” और “देश को बर्बाद करते हैं।” इन बयानों को प्रदेश की जनता का अपमान और भड़काऊ भाषा करार दिया गया है।

इसी के साथ महाराष्ट्र के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक द्वारा छत्तीसगढ़ी युवा नेता अमित बघेल के प्रति अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर भी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने अलग से ज्ञापन सौंपा है और FIR दर्ज करने की मांग की है।

पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपी साहू ने कहा कि ऐसे अराजक तत्व न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए खतरा हैं। पुलिस को इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
राजेंद्र नगर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर कार्रवाई की जाएगी। संगठन ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में ढिलाई प्रदेश में अशांति फैला सकती है।
against Chhattisgarhis, Chhattisgarh News, complaint lodged in Raipur against Vinod Pada, demands FIR, Hindustani Bhau, Johar chhattisgarh party, Raipur News, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, Uproar over using abusive language, अपमानजनक टिप्पणी, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ियों के खिलाफ




































