INDORE NEWS. आज दिनांक 2 नवंबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:29 बजे और सूर्यास्त शाम 05:48 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं, इसलिए अपना ध्यान रखें। किसी विशेष कार्य का विचार मन में बन सकता है, जिसे पूर्ण करने के लिए किसी व्यक्ति से भेंट संभव है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। पुराने कार्य की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सम्मान बढ़ेगा और पत्नी-बच्चों के साथ बाहर जाने का योग है।
वृषभ
दिन अनुकूल रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पत्नी-बच्चों के लिए खरीदारी करेंगे जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। पुराने विवाद समाप्त होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। नया वाहन या मकान लेने का विचार बनेगा।
मिथुन
दिन सकारात्मक रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट या साझेदारी से आर्थिक लाभ होगा। परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो भविष्य में शुभ रहेगा। नया वाहन या संपत्ति लेने का योग है। पुराना विवाद खत्म होगा।

कर्क
मन थोड़ा उदास रह सकता है। कोई बड़ा कार्य अधूरा रहने से बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। पत्नी व बच्चों की पढ़ाई या सेहत की चिंता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है, अतः कोई बड़ा निर्णय आज न लें। व्यापार में नुकसान की संभावना है।
सिंह
आप कुछ नया करने की सोचेंगे, परंतु आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। व्यापार में साझेदार से सावधान रहें, धोखे की संभावना है। संपत्ति विवाद या पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
कन्या
दिन लाभदायक रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। पुराने निवेश से लाभ होगा। नया कार्य शुरू करने के योग हैं। पत्नी-बच्चों के लिए खरीदारी या निवेश का विचार बन सकता है। व्यापार में भी उन्नति होगी।

तुला
आज का दिन शानदार रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। पत्नी और बच्चों के साथ समय सुखद रहेगा।
वृश्चिक
वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट लगने की संभावना है। व्यापार में नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। कार्यक्षेत्र में बदलाव अभी न करें। किसी को उधार देना हानि दे सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
धनु
मन में शंकाएं बनी रहेंगी। स्वास्थ्य कारणों से परेशानी हो सकती है। पत्नी या बच्चों की तबीयत को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में किसी से धोखा मिलने की संभावना है। कोई बड़ा निवेश करने से बचें। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है।

मकर
दिन अत्यंत शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा। पत्नी और बच्चों के लिए उपहार खरीद सकते हैं। नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का विचार बनेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कुंभ
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या में राहत मिलेगी। व्यापार में सफलता और आर्थिक लाभ के योग हैं। किसी करीबी का सहयोग मिलेगा। नया कार्य या प्रॉपर्टी शुरू करने के संकेत हैं। परिवार में मतभेद दूर होंगे। पत्नी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
मीन
आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, पर स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन नियंत्रण में रहेगा। किसी बड़े निवेश या संपत्ति लेनदेन से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:29 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:48 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
तिथि- एकादशी 07:35 बजे तक, फिर द्वादशी
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद
करण- विष्टि
पक्ष- शुक्ल
योग- व्याघात
वार- रविवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:49 बजे से 12:35 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- शाम 04:20 बजे से 05:07 बजे तक
राहु काल- शाम 04:20 बजे से 05:52 बजे तक
































