RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संसद भवन पूरी दुनिया को लोकतंत्र को बताती है। भारत के लोगों की ताकत को बताती है। छत्तीसगढ़ का नया विधानसभा परिसर संस्कृति का संगम है। सबका साथ सबका विकास भाजपा सरकार के सुशासन की पहचान है,।

पीएम मोदी ने कहा जब मैं इस भवन को देख रहा था , बस्तर आर्ट की झलक दिखी, बस्तर की कला सृजनशीलता सत्य का प्रतीक है। विधानसभा की दीवारें बाबा गुरु घासीदास के संदेश को बताता है। भारत लोकतंत्र की जननी है। आदिवासी समुदाय लोकतांत्रिक व्यवस्था को जीते आया है। इस विधानसभा में भी मुरिया दरबार की परंपरा को स्थान मिला है। इसके अध्यक्ष पद पर रमन सिंह जैसे व्यक्तित्व का व्यक्ति बैठेगा। रमन सिंह ने कार्यकर्ता के मूल भावना के प्रतिबिंबित है। हर कार्यकर्ता की प्रेरणा के रूप में रमन सिंह कार्य कर रहे हैं। हम छत्तीसगढ़ के विधानसभा परिसर में खड़े हैं।

यहां गौरवशाली इतिहास है तो स्वर्णिम भविष्य भी है। जनता के हित को ध्यान में रखकर कार्य करना है। लोगों के दिलों से सरकार के अनावश्यक दखल को दूर करे। ना सरकार का अभाव हो ना दखल हो ऐसा समाज तैयार करें। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कार्य करना होगा। संबोधन खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से उतरकर वीआईपी दीर्घा की ओर बढ़े और वीणा सिंह से हाल-चाल पूछा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज राज्योत्सव की धूम है। छत्तीसगढ़ के 25 साल पूरा होने पर राज्योत्सव को रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी विशेष विमान से राजधानी रायपुर पहुंचे । विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने रायपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया है, दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के तमाम मंत्री भी मौजूद रहे। पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे सत्य साईं हॉस्पिटल पहुंचे और “दिल की बात” कार्यक्रम में बच्चों से बात की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। पीएम मोदी शांति शिखर ध्यान केंद्र में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इसके बाद पीएम मोदी नवनिर्मित विधानसभा भवन पहुंचे।
नए विधानसभा भवन का पीएम ने किया लोकार्पण
इसके बाद पीएम मोदी नए विधानसभा भवन पहुंचे और भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी विधायकों का अभिवादन किया और सभी के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। छत्तीसगढ़ विधासनभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम के स्वागत के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने नए विधानसभा भवन में मौजूद सभी लोगों को संबोधित किया। डॉ रमन सिंह के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने भी मौजूद लोगों को संबोधित किया। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी नए विधानसभा भवन में उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।

पीएम मोदी ने किया अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण
इस दौरान पीएम मोदी ने नए विधानसभा परिसर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ राज्यपाल रामेन डेका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत मौजूद रहे। पीएम मोदी ने सभी नेताओं के साथ अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के सामने खड़े होकर फोटों भी खिंचवाई।




































