PATNA NEWS. बिहार विधानसभा में बड़ी जीत के साथ नीतीश के नेतृत्व में NDA की सरकार बन गई है। आज यानी 20 नवंबर को नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। वहीं 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिनमें 14 बीजेपी कोटे से, 8 जदयू से, लोजपा(R) से 2 हम और कुशवाहा की पार्टी से 1-1 को मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल एक मुस्लिम चेहरा शामिल है। जदयू ने जमा खान को फिर मंत्री बनाया है।

गांधी मैदान में हुए भव्य समारोह में PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे। शपथ के बाद पीएम मोदी ने मंच से गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

नीतीश कैबिनेट में इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है। रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। चिराग की पार्टी से 2 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमें संजय सिंह भी शामिल हैं। संजय सिंह महुआ से चुनाव जीते हैं। उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजप्रताप को मात दी थी। नीतीश मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम विधायक को भी मंत्री बनाया गया है।

इन विधायकों ने ली शपथ
- सम्राट चौधरी
- विजय कुमार सिन्हा
- विजय कुमार चौधरी
- बिजेंद्र प्रसाद यादव
- श्रवण कुमार
- मंगल पांडेय
- डॉक्टर दिलीप जायसवाल
- अशोक चौधरी
- लेसी सिंह
- मदन सहनी
- नितिन नवीन
- रामकृपाल यादव
- संतोष कुमार सुमन
- सुनील कुमार
- मो. जमा खान
- संजय सिंह टाइगर
- अरुण शंकर प्रसाद
- सुरेंद्र मेहता
- नारायण प्रसाद

- रमा निषाद
- लखेंद्र कुमार रोशन
- श्रेयसी सिंह
- डॉ. प्रमोद कुमार
- संजय कुमार
- संजय कुमार सिंह
- दीपक प्रकाश




































