PATNA NEWS. बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों में इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है। राज्य की 243 सीटों में से दूसरे और अंतिम चरण की 122 सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है। इसके साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए है। ये सर्वे बता रहे हैं कि इस बार नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे या तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन बाजी मारेगा।

बिहार ने इस बार पहले चरण में रिकॉर्ड 64.66 फीसदी वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को हुए मतदान में 67.14 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा मतदान है। यह हाई वोटिंग परसेंटेज सीधा संकेत है कि वोटर ने किसी एक खेमे को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है।
एनडीए और महागठबंधन दोनों को अपने-अपने समर्थकों के पर भरोसा जाहिर है। बिहार के चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

पहले चरण में कौन जीत रहा?
वोटिंग खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें एनडीए को खुशखबरी मिली है। आईएएनएस और मैटराइज एग्जिट पोल में एनडीए को 147-167 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 70-89 सीटें मिल सकती हैं।
बिहार चुनाव के पहले चरण के अनुमान में जेडीयू (JDU) को सबसे बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है, जिसे 35 से 45 सीटों का अनुमान है। भाजपा (BJP) को 20 से 30 सीटें मिलने की संभावना है। दूसरी ओर, राजद (RJD) को 25 से 35 सीटें और कांग्रेस को 5 से 10 सीटें मिल सकती हैं। वाम दलों में सीपीआई (एमएल) को 10 से 15 सीटों का अनुमान है। लोजपा (रामविलास) और रालोसपा के लिए स्थिति कमजोर बताई जा रही है।

वहीं, पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 133-159, महागठबंधन को 75-101, प्रशांत किशोर की जनसुराज को 0-5 और अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।
IANS-MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार इस बार बिहार में एनडीए सरकार बनने जा रही है। एनडीए को 147-167 सीटें मिलने के आसार हैं। इसमें से बीजेपी 65-73, जेडीयू 67-75, एलजेपीआर 7-9, हम 4-5 और आरएलएम 1-2 सीटें जीत सकती हैं।
वहीं, महागठबंधन की बात करें तो 70-89 सीटें मिलने का अनुमान है। इसमें से आरजेडी 53-58, कांग्रेस 10-12, वीआईपी 1-4 और लेफ्ट दलों को 9-14 सीटों का अनुमान है।
चाणक्य स्ट्रैटेजीस के एग्जिट पोल के हवाले से बताया कि बिहार में एनडीए को 130-138, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं।

डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में भी एनडीए
डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में भी एनडीए स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। एनडीए को 137-152 सीटें, महागठबंधन को 83-98, जनसुराज को 2-4 तथा ओवैसी की पार्टी को 0-2 सीटें मिलती दिख रही हैं।
POLSTRAT का एग्जिट पोल
बिहार चुनाव को लेकर चौथा एग्जिट पोल POLSTRAT का आया है और इसमें भी एनडीए की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनती दिख रही है। POLSTRAT के अनुसार एनडीए को 133-148 सीट, महागठबंधन को 87-102 और अन्य को 3-5 सीट मिल सकती है। वहीं पार्टीवार बात करें तो बीजेपी को 68-72 और जदयू को 55-60 सीट, लोजपा (आर) 9-12, हम 1-2 और आरएलम को 0-2 सीट हासिल कर सकती है।
बिहार में दूसरे फेज में भी हुई बंपर वोटिंग
बता दें कि दो फेज में हुई वोटिंग के बाद अब 14 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा। मंगलवार को दूसरे फेज की वोटिंग हुई, जिसमें शाम पांच बजे तक 67 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। पहले फेज में भी रिकॉर्डतोड़ 65 फीसदी मतदान हुआ था, जिसमें महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा वोट दिया था। पहले फेज की वोटिंग में बिहार की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए, जबकि दूसरे फेज में 122 सीटों पर मतदान हुए।




































