PATNA NEWS. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ होते जा रहे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 201 और महागठबंधन 36 सीटों पर आगे है। NDA को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 81 पर आगे है। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं और नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं।

वहीं 91 सीटों पर बढ़त के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। महागठबंधन में राजद 27 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे चल रही है। 243 सीटों पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बढ़त बनाई है। उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। पवन सिंह की पत्नी काराकाट से लगातार पीछे चल रहे हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10% वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा है।

अभी तक रुझानों में सबसे आगे भाजपा
BJP- 91 सीटों पर आगे
JDU- 81 सीटों पर आगे
RJD- 27 सीटों पर आगे
LJP (R)- 21 सीटों पर आगे
कांग्रेस- 4 सीटों पर आगे
AIMIM- 5 सीट पर आगे
HAM- 4 सीटों पर आगे
CPIML- 4 सीटों पर आगे
RLM- 4 सीट पर आगे
CPIM- 1 सीट पर आगे
BSP- 1 सीट पर आगे

तेजस्वी आगे, तेजप्रताप पीछे
राघोपुर से RJD के तेजस्वी यादव ने फिर बढ़त बनाई है
महुआ से JJD के तेजप्रताप पीछे
रघुनाथपुर से RJD के ओसामा शहाब आगे
सरायरंजन से JDU के विजय चौधरी आगे
दानापुर से बाहुबली और RJD प्रत्याशी रीतलाल यादव आगे
छपरा से भोजपुरी एक्टर और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल पीछे
अलीनगर से भोजपुरी सिंगर और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर आगे




































