INDORE NEWS. आज दिनांक 2 नवंबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृयोदशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:30 बजे और सूर्यास्त शाम 05:50 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें, अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रह सकती है और पारिवारिक मतभेद तनाव बढ़ा सकते हैं।
वृषभ
आज कार्यक्षेत्र की व्यस्तता बढ़ेगी और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। थकान के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। किसी बड़े काम का अवसर मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार में मतभेद दूर होंगे, लेकिन जीवनसाथी को चोट लगने की संभावना है।
मिथुन
दिन आपके पक्ष में रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात से सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। व्यापार में पार्टनर की सहायता से लाभ मिलेगा और परिवार में सम्मान बढ़ेगा।

कर्क
आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन करने से बचें, अन्यथा पहले से चल रहे काम भी प्रभावित हो सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मौसमजनित बीमारियां परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं।
सिंह
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। किसी बात पर मित्रों से विवाद संभव है। मानसिक अशांति बनी रहेगी। आज प्रॉपर्टी या बड़े निवेश से बचें, अन्यथा धन फँस सकता है। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।
कन्या
आज यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। जीवनसाथी और बच्चों से मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार में सुखद समाचार मिलेगा और किसी बड़ी डीलरशिप का अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला
किसी पुराने मित्र से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान व पदोन्नति के योग हैं। आज शेयर मार्केट में निवेश लाभदायक रह सकता है। मकान या वाहन खरीदने के लिए राशि जमा कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक
आज पारिवारिक मामलों को लेकर मन चिंतित रह सकता है। किसी पुराने विवाद के कारण तनाव रहेगा। परिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और छोटी बातों को नजरअंदाज कर रिश्ते सुधारें।
धनु
मानसिक अशांति रह सकती है। मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऑफिस में वरिष्ठों से विवाद संभव है, जिससे कार्यक्षेत्र में परेशानी बढ़ सकती है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा, परंतु मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा।

मकर
किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा संभव है और उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार में बड़ा आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। पत्नी या महिला सदस्य का विवाद से सामना हो सकता है।
कुंभ
आज सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। अच्छे विचार मन में आएंगे और उन पर अमल से सफलता मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और खानपान संयमित रखें। पारिवारिक विवादों से दूरी बनाए रखें।
मीन
कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के व्यवहार से मन खिन्न रह सकता है। किसी षड्यंत्र का शिकार होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति में गिरावट संभव है। संचित धन व्यर्थ खर्च हो सकता है। पारिवारिक तनाव के कारण जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

आज का पंचांग
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
तिथि- त्रयोदशी
नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद
करण- कौलव
पक्ष- शुक्ल
योग- हर्षण
वार- सोमवार
सूर्योदय- 06:30 बजे
सूर्यास्त- 05:50 बजे
शुभ समय
अभिजित- सुबह 11:48 बजे से 12:38 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल- सुबह 08:01 बजे से 09:22 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 12:30 बजे से 01:16 बजे तक
































