INDORE NEWS. आज दिनांक 7 नवंबर 2025 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:31 बजे और सूर्यास्त शाम 05:48 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में नई जिम्मेदारी मिलेगी। पारिवारिक मतभेद सुलझेंगे और व्यापार में लाभ के योग हैं।
वृषभ
व्यापार में बड़ा रिस्क लेने से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। अधिकारी वर्ग से मतभेद संभव हैं। वाणी पर संयम रखें। नया समझौता या पार्टनरशिप करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा में सावधानी बरतें।
मिथुन
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में रुकावटें आएंगी और आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आज किसी पर अंधा विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए संयम रखें।

कर्क
दिन शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति संभव है। परिवार और बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
सिंह
निर्णयात्मक दिन रहेगा। किसी बड़े उद्देश्य के लिए यात्रा कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग हैं।
कन्या
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। किसी अपने के स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। अधिकारी वर्ग से मतभेद संभव हैं। आर्थिक स्थिति पर थोड़ा दबाव रहेगा। परिवार में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

तुला
दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज अपनी बातें किसी से साझा न करें। निवेश से बचें। परिवार में छोटे मतभेद संभव हैं, जिससे मन थोड़ा अशांत रहेगा।
वृश्चिक
भाग्य आपका साथ देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पुराना विवाद खत्म होगा। व्यापार में लाभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश से फायदा मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।
धनु
धार्मिक यात्रा के योग हैं। मन आध्यात्मिक रहेगा। व्यापार में लाभ और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में नए मेहमान के आने की संभावना है। बचत के लिए भी यह दिन शुभ है।

मकर
दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और परिवार में अचानक कोई परेशानी आ सकती है। व्यापार में घाटे की संभावना है। आज वाहन न खरीदें और यात्रा में सावधानी रखें।
कुंभ
किसी अपने के कारण मन दुखी हो सकता है। झूठे आरोपों से सावधान रहें। व्यापार में मित्रों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति विवाद से मन अशांत रहेगा, धैर्य बनाए रखें।
मीन
समस्याओं से मुक्ति का दिन है। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं।

आज का पंचांग
सूर्योदय 06:31 AM
सूर्यास्त 05:48 PM
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- द्वितीया
नक्षत्र- रोहिणी
करण- गर और वणिज
पक्ष- कृष्ण
योग- परिघ
वार- शुक्रवार
शुभ समय
अभिजित- 11:48 बजे से 12:34 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 08:58 बजे से 09:31 बजे तक
राहु काल- सुबह 10:42 बजे से 12:16 बजे तक

































