INDORE NEWS. आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:40 बजे और सूर्यास्त शाम 05:43 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और विरोधी भी आपके पक्ष में रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा तथा परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृषभ
आज मानसिक अशांति बनी रह सकती है। व्यापार में विरोधियों से मुकाबला करना पड़ेगा और आर्थिक स्थिति कमजोर महसूस होगी। किसी पुराने महत्वपूर्ण कार्य का नुकसान भी संभव है। वैवाहिक जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं। आज कोई बड़ा निर्णय न लें।
मिथुन
आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। नए काम की नींव रख सकते हैं, जिसमें मित्रों या रिश्तेदारों से आर्थिक मदद भी मिल सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में शुभ कार्य के योग हैं तथा पत्नी-बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

कर्क
आज यात्रा का योग बन रहा है लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की आशंका है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी अपने से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में साझेदार से धोखा होने मिलने की आशंका है। आज नौकरी/व्यवसाय में बदलाव न करें।
सिंह
आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है। घर में शुभ गतिविधियां होंगी और किसी विशेष मेहमान का आगमन हो सकता है। व्यापार में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाभ देगा। शेयर मार्केट से फायदा संभव है। पैतृक विवाद समाप्त हो सकता है।
कन्या
आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात जीवन में नया मार्गदर्शन दे सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में बड़े बदलाव से बचें, नुकसान की आशंका है। वाहन सावधानी से चलाएं। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है।

तुला
आज का दिन आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। कोई बड़ा निर्णय जीवन में बदलाव ला सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में लाभ मिलेगा। भविष्य के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। परिवार में नए सदस्य का आगमन संभव है। पत्नी-बच्चों से मतभेद दूर होंगे।
वृश्चिक
अधिक भागदौड़ से शारीरिक थकान व स्वास्थ्य समस्या बढ़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आर्थिक लाभ दे सकती है। व्यापार में बड़ा निवेश करने से बचें। परिवार से संबंधित कोई गंभीर उलझन सामने आ सकती है।
धनु
धार्मिक यात्रा का योग है, जिससे मन में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। घर में नये मेहमान का आगमन संभव है।

मकर
आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा, जिससे सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। व्यापार में किसी बड़े व्यक्ति से समझौता संभव है। पुराने विवाद में न्यायालय से विजय मिलेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन पत्नी-बच्चों के लिए स्थान परिवर्तन संभव है।
कुंभ
अधूरे कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी परिचित से मुलाकात होगी। करियर या कार्यक्षेत्र में बड़े निर्णय लेना लाभदायक होगा। परिवार में चल रहे विवाद समाप्त होने के संकेत हैं और आपके प्रति सदस्यों का झुकाव बढ़ेगा।
मीन
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े कार्य की योजना बन सकती है पर अभी उसका समय नहीं आया है। किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें, हानि संभव है। घर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी और जीवनसाथी व बच्चों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:40 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:43 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- द्वितीया
नक्षत्र- ज्येष्ठा
करण- कौलव और तैतिल
पक्ष- शुक्ल
योग- सुकर्मा
वार- शनिवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:51 बजे से 12:39 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 06:42 बजे से 07:38 बजे तक
राहु काल- सुबह 09:30 बजे से 10:53 बजे तक
































