INDORE NEWS. आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:43 बजे और सूर्यास्त शाम 05:38 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए कार्य के प्रयास सफल होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।
वृषभ
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में आ रहीं अड़चनें दूर होंगी। कहीं से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। कार्य के सिलसिले में किसी परिचित से मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। आर्थिक समस्याओं में कमी आएगी और परिवार का तनाव खत्म होगा।
मिथुन
आज का दिन सामान्य रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। न्यायालय से जुड़े कार्यों में सफलता कम मिलेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। प्रॉपर्टी विवादों से दूर रहें। आज किसी को बड़ी आर्थिक मदद देना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

कर्क
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। यात्रा में वाहन सावधानी से चलाएं। वाणी पर संयम रखें, वरना कार्य बिगड़ सकते हैं। पुराने विवाद के चलते मानसिक तनाव और अपमान की स्थिति बन सकती है। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। कर्ज को लेकर चिंता बनी रहेगी।
सिंह
आज दिन अच्छा रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक परेशानी में राहत मिलेगी। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में लाभ मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद बड़ा काम बना सकता है।
कन्या
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्यापार में विरोधी बाधा डाल सकते हैं। धन रुक सकता है। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें। अपनी मां की बात किसी से शेयर न करें।

तुला
आज का दिन थोड़ा मिश्रित रहेगा। पुराने रुके कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य समस्याएं रहेंगी। परिवार में किसी अप्रिय घटना की संभावना है। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। दूसरों के कार्यों में दखल न दें।
वृश्चिक
आज दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कोई निजी काम बिगड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में सम्मान कम हो सकता है। धैर्य बनाए रखें।
धनु
आज का दिन शानदार रहेगा। नए कार्य में बड़ी पार्टनरशिप का अवसर मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है। मेहमानों का आगमन रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर
आज का दिन संतुलित रहेगा। पुराने कार्य को लेकर सहायता मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आर्थिक समस्या दूर होगी। प्रॉपर्टी संबंधी समस्या खत्म हो सकती है। परिवार में सामंजस्य बनेगा और पुराने मतभेद मिटेंगे।
कुंभ
आज किसी प्रोजेक्ट से संबंधित कार्य पूर्ण होगा। परिवार में नए मेहमान के आगमन के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति संभव है। अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा। परिवार के लिए बड़ा निवेश कर सकते हैं।
मीन
आज दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। विवादों से दूर रहें। यात्रा में सावधानी रखें। किसी के प्रति कठोर भाषा का प्रयोग न करें। विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपनी व्यक्तिगत बातें किसी से शेयर न करें।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:43 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:38 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- पंचमी
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा
करण- बव और बालव
पक्ष- शुक्ल
योग- गण्ड
वार- मंगलवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:54 बजे से 12:39 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 08:59 बजे से 09:41 बजे तक
राहु काल- दोपहर 02:59 बजे से 04:21 बजे तक
































