INDORE NEWS. आज दिनांक 6 नवंबर 2025 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:30 बजे और सूर्यास्त शाम 05:47 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। मानसिक थकान और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन किसी नए सौदे में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आज का दिन सुकून भरा रहेगा। कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। पुराने कार्य पूरे होने से रुका धन मिल सकता है।
वृषभ
आज का दिन बहुत शुभ है। नए कामों की शुरुआत के लिए उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा, पुराने ग्राहक दोबारा जुड़ सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ खरीदारी के योग। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। निवेश और नए प्रोजेक्ट से लाभ की संभावना है।
मिथुन
सकारात्मक सोच से आज बड़े काम पूरे होंगे। बड़े प्रोजेक्ट या पार्टनरशिप के योग हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुराना विवाद सुलझेगा। निवेश से लाभ हो सकता है, लेकिन यह सोच-समझकर करें।

कर्क
मन उदास रह सकता है, किसी अपूर्ण कार्य से चिंता बढ़ेगी। नुकसान की आशंका है, कोई बड़ा निर्णय न लें। जीवनसाथी या बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, खर्च बढ़ सकते हैं।
सिंह
आज कोई नया प्लान बनाएंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति संभालकर रखें। पार्टनर से मतभेद संभव हैं। जोखिम लेने से बचें। संपत्ति को लेकर घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। धन की हानि या काम पूरा होने में देरी की आशंका है।
कन्या
आज का दिन सकारात्मक और लाभदायक रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा, नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कोई बड़ा आर्थिक लाभ संभव है।

तुला
दिन शानदार रहेगा, कार्यों में सफलता और सम्मान मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा, लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। रुका धन वापस मिलेगा, नए स्रोत बनेंगे।
वृश्चिक
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। चोट या दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। नया काम शुरू करने से पहले पूरी जांच करें। पत्नी-बच्चों से मतभेद दूर होंगे। धन लाभ सामान्य रहेगा, निवेश स्थगित रखें।
धनु
मानसिक बेचैनी रहेगी, किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। किसी सहयोगी से धोखा मिलने का योग है, लिहाजा संभलकर रहें। परिवार में मतभेद और तनाव संभव हो सकते हैं। सोच-समझकर निवेश करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मकर
आज अत्यंत शुभ दिन है। पदोन्नति हो सकती है और मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में बड़ा लाभ, नौकरी में प्रमोशन के संकेत मिल रहे हैं। नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ
स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में सफलता और मित्रों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध सुधरेंगे, बच्चों की पढ़ाई को लेकर संतोष रहेगा। नया निवेश शुभ रहेगा।
मीन
शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य-व्यवसाय में कुछ अड़चनें आएंगी, लेकिन हिम्मत से पार पाएंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। खर्च बढ़ेंगे, निवेश टालें।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:30 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:47 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- प्रतिपदा
नक्षत्र – भरणी
करण – कौलव, तैतिल
पक्ष- कृष्ण
योग- व्यतीपात
वार- गुरुवार
शुभ समय
अभिजित- सुबह 11:45 बजे से 12:39 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल- दोपहर 01:36 बजे से 03:02 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- सुबह 10:20 बजे से 11:06 बजे तक

































