RAIPUR NEWS. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29-30 नवंबर को नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान IIM में आयोजित 60वीं पुलिस DG/IG सम्मेलन के संस्करण में भाग लेंगे। यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। इसी सम्मेलन में शामिल होने आज शाम को अमित शाह रायपुर पहुंच जाएंगे। उनके दौरे में अचानक बदलाव किया गया है।

इस सम्मेलन का उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना और विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है। “विकसित भारत सुरक्षा आयाम” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था में फोरेंसिक विज्ञान एवं एआई के उपयोग जैसे प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। इस बैठक में भाग लेने पीएम मोदी शुक्रवार रात साढ़े 7 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेगे और एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा अध्यक्ष के नया रायपुर स्थित नये बने आवास M-11 जायेगे।

आधिकारिक पुख्ता सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी सुबह आईआईएम में आयोजित योगा शिविर में भाग लेगे और 29 की सुबह 10 बजे बैठक में शामिल होने आईआईएम सभागार जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री आईबी और कई एजेंसियों के अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे। य़ह सम्मेलन देश भर के सीनियर पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के विविध मुद्दों पर खुले और सार्थक विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण संवादात्मक मंच प्रदान करता है।

यह पुलिस बलों के सामने आने वाली परिचालन, अवसंरचनात्मक और कल्याण संबंधी चुनौतियों पर चर्चा के साथ-साथ अपराध से निपटने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आंतरिक सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए पेशेवर प्रथाओं के निर्माण और साझाकरण को भी सुगम बनाता है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वार्षिक सम्मेलन में निरंतर गहरी रुचि दिखाई है, और स्पष्ट चर्चाओं को प्रोत्साहित किया है।
उन्होंने एक ऐसा माहौल तैयार किया है, जहां पुलिस व्यवस्था पर नए विचार उभर सकें। व्यावसायिक सत्र, विस्तृत बातचीत और विषयगत चर्चाएं प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण आंतरिक सुरक्षा और नीतिगत मामलों पर सीधे प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा करने का अवसर प्रदान करती हैं। साल 2014 से प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इस सम्मेलन के स्वरूप में निरंतर सुधार हुआ है, जिसमें देश भर के विभिन्न स्थानों पर इसका आयोजन किया जा चुका है।

इस बार यह सम्मेलन राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ से पहले ये सम्मेलन असम, गुजरात, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजस्थान और ओडिशा में आयोजित की जा चुकी है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए, इस साल 60वां पुलिस डीजी/आईजी सम्मेलन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित किया जा रहा है।
इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के डीजी और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख भाग ले रहे है। इनके आने का सिलसिला गुरूवार से शुरू हो गया है। नए और अभिनव विचारों को सामने लाने के लिए, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के गृह विभाग के प्रमुख और डीआईजी तथा एसपी स्तर के कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारी भी इस साल सम्मेलन में भाग लेंगे।
amit shah, Amit Shah arrived Raipur, cg raipur news, Chhattisgarh News, DG/IG conference, PM Narendra Modi, pm narendra modi in raipur, Raipur News, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय प्रबंधन संस्थान IIM




































