INDORE NEWS. आज दिनांक 11 नवंबर 2025 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:32 बजे और सूर्यास्त शाम 05:47 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, वाहन का उपयोग सावधानी से करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं, वाणी पर संयम रखें।
वृषभ
आज दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। मन अशांत रहेगा और स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। व्यापार में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार से दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद के योग बन रहे हैं।
मिथुन
आज दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य या धार्मिक यात्रा का योग बनेगा।

कर्क
आज का दिन शुभ रहेगा। आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आने से प्रसन्नता रहेगी। पुराने मतभेद दूर होंगे और मन आनंद से भरा रहेगा।
सिंह
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यर्थ के विवादों में न पड़ें, झूठे आरोप लग सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। किसी अपने के प्रति चिंता बनी रहेगी। व्यापार में परिवर्तन से बचें। परिवार में किसी बात पर झगड़ा संभव है।
कन्या
आज किसी अपने के व्यवहार से मन खिन्न हो सकता है। संबंधी से विवाद की संभावना है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, जीवनसाथी की तबियत भी बिगड़ सकती है। व्यापार में साझेदार से धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बनेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला
आज मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से भेंट संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में मधुर संबंध रहेंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। साझेदारी में नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। जीवनसाथी व बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
वृश्चिक
आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। नौकरी में मनचाही उपलब्धि मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग हैं। विवादों से दूर रहें।
धनु
आज स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। पारिवारिक समस्याओं से मन अशांत रहेगा। व्यापार में साथियों के कारण नुकसान हो सकता है। घाटे की स्थिति बन सकती है। परिवार में विवाद से बचें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, जीवनसाथी से मतभेद संभव।

मकर
आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और अप्रिय समाचार मिल सकता है। व्यापार में हानि की संभावना है। यात्रा के समय सावधानी बरतें। वाणी पर नियंत्रण रखें और विवादों से दूर रहें।
कुंभ
आज भाग्य आपका साथ देगा। न्यायिक मामलों में विजय मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों व संबंधियों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
मीन
आज आप कोई नया कार्य शुरू करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से प्रसन्नता होगी। माता-पिता व परिवार के साथ किसी बड़े कार्य की योजना बन सकती है। परिवार संग यात्रा या घूमने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और वाहन या मकान खरीदने के योग हैं।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:32 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:50 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- सप्तमी
नक्षत्र- पुष्य
करण- विष्टि और बव
पक्ष- कृष्ण
योग- शुभ
वार- मंगलवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:41 बजे से 12:38 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल- दोपहर 03:00 बजे से 04:17 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- सुबह 08:45 बजे से 09:31 बजे तक

































