INDORE NEWS. आज दिनांक 1 नवंबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:28 बजे और सूर्यास्त शाम 05:52 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं, वाणी में संयम रखें।
वृषभ
आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। मन अशांत रहेगा और स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण डील हाथ से निकल सकती है। किसी अपने से दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में मतभेद से बचें।

मिथुन
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। रुका हुआ पुराना कार्य पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, परंतु आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नया कार्य आरंभ करने के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन संभव है। धार्मिक यात्रा का योग भी बन रहा है।
कर्क
आज का दिन शुभ रहेगा। जिस कार्य में आप प्रयासरत हैं, उसमें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। साझेदारी में नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में नए मेहमान के आगमन से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
सिंह
आज कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। किसी झूठे आरोप का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में कमजोरी रहेगी। व्यापार में परिवर्तन से फिलहाल बचें। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं, धैर्य बनाए रखें।
कन्या
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। किसी संबंधी से विवाद संभव है। स्वास्थ्य में गिरावट और जीवनसाथी की परेशानी चिंता का कारण बन सकती है। व्यापार में धोखे से सावधान रहें। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

तुला
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से भेंट लाभदायक होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा संभव है। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे और जीवनसाथी व बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
वृश्चिक
आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।
धनु
आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार में सहयोगियों से मतभेद या नुकसान संभव है। किसी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें। जीवनसाथी से विचारों में असहमति रहेगी।

मकर
आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। किसी प्रियजन के अप्रिय समाचार से मन व्यथित रहेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है। यात्रा के समय सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें और विवादों से दूरी बनाए रखें।
कुंभ
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। न्यायालय संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों और संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। धार्मिक यात्रा संभव है।
मीन
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से प्रसन्नता मिलेगी। माता-पिता और परिवार के साथ कोई महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं। वाहन या संपत्ति क्रय के योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन आनंदित रहेगा।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:28 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:52 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
तिथि- दशमी
नक्षत्र- शतभिषा
करण- गर
पक्ष- शुक्ल
योग- घ्रुव
वार- शनिवार
शुभ समय
अभिजित- सुबह 11:48 बजे से 12:33 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल- सुबह 09:23 बजे से 10:42 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- सुबह 06:30 बजे से 07:17 बजे तक

































