INDORE NEWS. आज दिनांक 13 नवंबर 2025 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:35 बजे और सूर्यास्त शाम 05:47 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज आपका दिन सामान्य रूप से ठीक रहेगा। किसी आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नया काम शुरू करने के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृषभ
आज आप नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है।
मिथुन
आज आप किसी विपत्ति या परेशानी में फंस सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। व्यापार में नया जोखिम न लें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क
आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। खान-पान में संयम रखें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। नया कार्य सोच-समझकर करें। किसी पर अधिक विश्वास करना हानि दे सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
सिंह
पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक पदों पर कार्यरत लोगों को पदोन्नति के योग हैं। पत्नी का सहयोग मिलेगा, पुराने मित्र से भेंट संभव है। किसी विशेष व्यक्ति की मदद से नया कार्य शुरू होगा।
कन्या
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में नया काम शुरू करने से लाभ मिलेगा। किसी बड़े साझेदारी कार्य में भागीदारी संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा, मांगलिक कार्य होंगे।

तुला
स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खान-पान पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक यात्रा से बचें। किसी को बड़ी राशि उधार न दें। व्यापार में पुराने साझेदार के कारण नुकसान हो सकता है। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।
वृश्चिक
स्वास्थ्य में गिरावट और मानसिक तनाव रह सकता है। काम की अधिकता से थकान महसूस होगी। किसी कार्य के चलते लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने किसी करीबी व्यक्ति से विवाद हो सकता है, परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।
धनु
आज आप धार्मिक यात्रा या किसी आध्यात्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा, घर में मांगलिक कार्यों के योग हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में नया काम मिलेगा, वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं।

मकर
आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। परिवार में प्रेम और स्नेह का वातावरण रहेगा। परिवार के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। किसी अपरिचित को धन उधार न दें।
कुंभ
आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है जिससे मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव संभव है। वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा मान-अपमान की स्थिति बन सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा और कार्यों में रुकावट आएगी।
मीन
आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। वाहन का उपयोग संभलकर करें। विवादों से दूर रहें। समाज या परिवार के किसी विशेष व्यक्ति से मतभेद संभव हैं। घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:35 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:47 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- नवमी
नक्षत्र- मघा
करण- तैतिल फिर गर
पक्ष- कृष्ण
योग- ब्रह्म और एंद्र
वार- गुरुवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:49 बजे से 12:37 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल- दोपहर 01:39 बजे से 03:00 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- सुबह 10:21 बजे से 11:07 बजे तक

































