INDORE NEWS. आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:39 बजे और सूर्यास्त शाम 05:48 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे, जिससे कोई पुराना अटका काम भी बन सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार में आपके निर्णयों का सम्मान होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ
आज कुछ बातें आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। भरोसे के लोग भी धोखा दे सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। कार्यस्थल में बदलाव से बचें। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं।
मिथुन
वाहन सावधानी से चलाएं, बड़ी दुर्घटना से बचें। मन अस्थिर रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में गलत निर्णय हो सकता है। परिवार में विरोधी बढ़ेंगे। जीवनसाथी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

कर्क
आज नए-नए विचार आएंगे और उन्हें पूरा करने में सहयोगी मदद करेंगे। किसी विशेष लाभ की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। व्यापार में किसी बड़े पार्टनर से डील होने की संभावना है। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे।
सिंह
आज का दिन खुशखबरी देने वाला है। नौकरी या परीक्षा से संबंधित अच्छा परिणाम मिल सकता है। व्यापार में बड़ा निवेश लाभ देगा। सामाजिक व पारिवारिक सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ बाहर जाने का योग है।
कन्या
स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। पुरानी बीमारी उभर सकती है। व्यापार में किसी अपरिचित व्यक्ति से बड़ी डील न करें। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी और बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट संभव है।

तुला
नेगेटिव विचारों का प्रभाव रहेगा। आपकी वाणी से विवाद बढ़ सकते हैं, इसलिए संयम रखें। व्यापार में बड़े लेनदेन से बचें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों में पड़ने से नुकसान की आशंका है।
वृश्चिक
नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक है। मगर, अनजान लोगों पर विश्वास न करें, वर्ना बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापार में किसी भी बड़ी डील से पहले दस्तावेजों की पूरी जांच करें। आज जीवनसाथी से मन की बात न कहना ही बेहतर है।
धनु
धार्मिक यात्रा का योग है, मन शांत और ऊर्जा से भरा रहेगा। जीवन के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग।

मकर
परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिससे चिंता होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर महसूस हो सकती है। व्यापार में कोई बड़ा बदलाव या निवेश न करें। परिवार के साथ व्यक्तिगत बातें साझा न करें, धोखे की संभावना है। जीवनसाथी और बच्चों के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
कुंभ
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। विवादों से दूर रहें। अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। परिवार में विरोधी बढ़ सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मीन
आज आप निजी जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में बड़ी डील का हिस्सा बनेंगे, जिससे आय के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार में विवाद समाप्त होंगे और सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:39 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:48 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- चतुर्दशी सुबह 09:40 बजे तक
नक्षत्र- स्वाति
करण-शकुन और चतुष्पाद
पक्ष- कृष्ण
योग- सौभाग्य
वार- बुधवार
शुभ समय
अभिजित- कोई नहीं
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 11:50 बजे से 12:34 बजे तक
राहु काल- दोपहर 12:17 बजे से 01:41 बजे तक
































