INDORE NEWS. आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:38 बजे और सूर्यास्त शाम 05:44 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी रह सकती है, मौसमी बीमारी से सतर्क रहें। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के संकेत हैं तथा यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
वृषभ
आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। काम की अधिकता से थकावट और तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।
मिथुन
आज न्यायालय से जुड़े कार्य में विजय प्राप्त होगी, जिससे सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में बड़ी पार्टनरशिप डील संभव है, जो भविष्य में लाभ देगी। परिवार में मतभेद दूर होंगे। किसी यात्रा का योग हैं।

कर्क
आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। व्यापार में बड़ी डील या समझौता हो सकता है। बैंक से लोन के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और विरोधी परास्त होंगे। परिवार में चल रहा विवाद समाप्त होगा।
सिंह
आज परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा समय है। परिवार में सम्मान बढ़ेगा।
कन्या
आज किसी बड़े कार्य की योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों का साथ मिलेगा। मगर, किसी बड़े लेनदेन से बचें, नुकसान हो सकता है। व्यापार में विरोधियों से सावधान रहें। संपत्ति संबंधी विवाद में मनमुटाव बढ़ सकता है।

तुला
कुछ घरेलू समस्याओं से मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर का भोजन न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार में बड़ा लेनदेन सोच-समझकर करें।
वृश्चिक
आज किसी विशेष कार्य के लिए दोस्तों के साथ यात्रा हो सकती है। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक सुधार होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
धनु
परिवार में किसी बड़े कार्य की योजना बन सकती है, जिससे आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। सम्मान मिलेगा। व्यापार में बड़ा निवेश करने का मन बनेगा जो लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं।

मकर
आज का दिन बहुत शुभ है। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होगा। नए कार्य की बड़ी योजना मित्रों/पार्टनर के साथ बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया वाहन या मकान खरीदने का सौदा संभव है। परिवार में शुभकार्य के योग हैं।
कुंभ
आज सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी। रुका हुआ कार्य फिर शुरू होगा। बड़ी पार्टनरशिप होने की संभावना है। परिवार में शुभकार्य होंगे।
मीन
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नुकसान संभव है और कोई बड़ा ऑफर हाथ से निकल सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:38 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:44 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- त्रयोदशी
नक्षत्र- चित्रा
करण- गर
पक्ष- कृष्ण
योग- प्रीति
वार- सोमवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:51 बजे से 12:35 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 12:37 बजे से 01:22 बजे तक
राहु काल- सुबह 08:06 बजे से 09:25 बजे तक
































