INDORE NEWS. आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:40 बजे और सूर्यास्त शाम 05:40 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज आपका महत्वपूर्ण कार्य शुरू होगा, जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
वृषभ
स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक तनाव रह सकता है। नया कार्य या जोखिम न लें। पत्नी से मतभेद और भाई-भतीजे से विवाद बन सकता है।
मिथुन
दिन सामान्य रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे। व्यापार मजबूत होगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा संभव है।

कर्क
आज का दिन बहुत अच्छा है। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा होगी। कोर्ट-कचहरी में लाभ मिलेगा। व्यापार में नए स्रोत बनेंगे। परिवार में सम्मान बढ़ेगा।
सिंह
लंबी यात्रा संभव है, वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। व्यापार में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। नया काम शुरू करने में बाधा आएगी। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।
कन्या
किसी अपने के व्यवहार से दुख होगा। संबंधियों से विवाद हो सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। व्यापार में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है।

तुला
मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है। किसी परिचित के नुकसान की खबर मिल सकती है। व्यापार में नया निर्णय सोच-समझकर लें। पत्नी से मतभेद संभव हैं।
वृश्चिक
करीबी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। माता-पिता की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है। व्यापार पार्टनर सहयोग करेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं, पर रुकावटें आएंगी।
धनु
दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद संभव। प्रयासों में बाधा आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में दुखद समाचार मिल सकता है।

मकर
दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने के योग हैं। परिवार में आकस्मिक घटना से तनाव बढ़ेगा। व्यापार में घाटा संभव। यात्रा में सावधानी रखें, वाहन न खरीदें।
कुंभ
आज का दिन प्रेम और परिवार के लिए अच्छा है। साथी का सहयोग मिलेगा। मन की बातें कहने का उचित समय है। परिवार के लिए नई योजनाएं बनेंगी।
मीन
दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पार्टनरशिप में बड़ी डील संभव है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग। लंबी यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी-बच्चों से मतभेद दूर होंगे।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:40 बजे
सूर्यास्त- 05:40 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- अमावस्या
नक्षत्र- विशाखा
करण- नाग और किन्स्तुघ्ना
पक्ष- कृष्ण
योग- शोभन
वार- गुरुवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:54 बजे से 12:36 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 10:20 बजे से 11:10 बजे तक
राहु काल- दोपहर 01:38 बजे से 03:00 बजे तक































