INDORE NEWS. आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:38 बजे और सूर्यास्त शाम 05:45 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों से जिस कार्य की योजना बना रहे थे, वह आज शुरू होगा। इससे आर्थिक स्थिति में लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
वृषभ
आज स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस होगी। किसी विशेष बात को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू न करें और न ही कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद और भाई-भतीजे से विवाद होने की आशंका है।
मिथुन
दिन सामान्य रहेगा। रुका हुआ कोई पुराना कार्य पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं तथा धार्मिक यात्रा संभव है।

कर्क
आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। किसी विशेष कार्य को लेकर यात्रा कर सकते हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों में विजय के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और आप परिवारहित में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
सिंह
आज लंबी यात्रा के योग बनते हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। व्यापार में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। नया कार्य शुरू करना चाहें तो बाधाएं आएंगी। परिवार में कुछ लोग आपके विरोध में आ सकते हैं और पुत्र या भाई से मतभेद बढ़ सकते हैं।
कन्या
किसी अपने के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। संबंधियों से बड़ा विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा और पत्नी का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। व्यापार में पार्टनर से धोखे की आशंका है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बन सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला
आज मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह से परेशान रहेंगे। पुराना कोई विवाद फिर से सामने आ सकता है। किसी परिचित के बिछड़ने की सूचना मिल सकती है। व्यापार में नया निर्णय सोच-समझकर लें। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक
किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। हालांकि, उसमें रुकावटें आएंगी। वाणी पर संयम रखें।
धनु
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से विवाद हो सकता है। जिस काम के लिए प्रयास कर रहे हैं, वह बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने के दुखद समाचार की संभावना है।

मकर
आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में अचानक कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिससे माहौल तनावपूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा संभव है। नया वाहन न खरीदें और यात्रा में सावधानी रखें।
कुंभ
किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों में आकर आप अपने पार्टनर पर गलत आरोप लगा सकते हैं, जिससे संबंध बिगड़ सकते हैं। दूसरों की बातों पर विश्वास न करें। अपने साथी के साथ मधुर और शांत व्यवहार रखें।
मीन
आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। महत्वपूर्ण डील या पार्टनरशिप होने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य बनेंगे। कार्य विशेष के लिए यात्रा हो सकती है। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:38 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:45 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- एकादशी
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी
करण- बव फिर बालव
पक्ष- कृष्ण
योग- विषकुंभ
वार- शनिवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:49 बजे से 12:35 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 06:41 बजे से 07:26 बजे तक
राहु काल- सुबह 09:29 बजे से 10:52 बजे तक































