DURG NEWS. रेलवे के माल गोदाम में स्थाई नौकरी लगाने के नाम पर करीब 28 लोगों से 33 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पिता पुत्र भी शामिल हैं। जिनके कब्जे से नगदी दो लाख 20 हजार रुपए, दो चार पहिया और एक स्कूटी सहित चार मोबाइल एवं पासबुक एटीएम को भी जप्त किया गया है।

एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने जानकारी देते हुए बताया, कि बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर यह लोग धोखाधड़ी किया करते थे। उतई थाना क्षेत्र की रीति देशलहरा के द्वारा इस बात की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें उसने कहा था कि उसके परिचित के बिसेसर मारकंडे ने उसे प्रलोभन दिया था कि वह भारतीय रेल माल गोदाम का बड़ा लीडर है। किसी को भी स्थाई नौकरी चाहिए तो वह दिलवा देगा। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को ढाई लाख रुपये देने पड़ेंगे।

जिसके बाद रीति देशलहरा ने 2022 से लेकर 24 अप्रैल 2023 के मध्य अपने जान पहचान के 28 बेरोजगारियों से कुल 32 लाख 50 रुपए दिलवा दिए, लेकिन इसके बाद न तो वह नौकरी दिलाया और न ही रकम वापस की।

इसके बाद वह गायब हो गया। जिसके बाद उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। तब पुलिस ने इस मामले में पिता पुत्र सहित एक अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।





































