INDORE NEWS. आज दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। आज चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। किसी पुराने विवाद से मुक्ति मिल सकती है जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए भी दिन अनुकूल है।
लाभदायक रंग: लाल
शुभ अंक: 9
वृषभ
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोई पुराना लंबित कार्य पूर्ण हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में नया मोड़ ला सकती है। धार्मिक यात्रा या नए वाहन की खरीद के योग बन रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
लाभदायक रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
मिथुन
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। मन में कुछ आशंकाएं रहेंगी और आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है। किसी को धन उधार देने से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। धैर्य रखें, स्थिति शीघ्र सामान्य होगी।
लाभदायक रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क
स्वास्थ्य आज आपका कमजोर रह सकता है। मौसमी बीमारियों से सावधानी बरतें। व्यापारिक साझेदारों से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। जीवनसाथी के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी। शांत मन से निर्णय लेना लाभदायक रहेगा।
लाभदायक रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
सिंह
आज का दिन उन्नति दायक रहेगा। नया कारोबार शुरू करने की योजना सफल होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति बनेगी। परिवार के साथ आनंदमय समय व्यतीत होगा।
लाभदायक रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
कन्या
आज कुछ बातों को अनदेखा करना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। किसी नए कार्य की शुरुआत फिलहाल टालें। साझेदारों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में हल्की नोकझोंक संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
लाभदायक रंग: हरा
शुभ अंक: 5
तुला
आज का दिन सामान्य से कमजोर रहेगा। योजनाओं में रुकावटें आ सकती हैं और व्यर्थ के खर्च बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई या स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। नया कार्य शुरू करने से बचें।
लाभदायक रंग: नीला
शुभ अंक: 6
वृश्चिक
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। नया कार्य शुरू करने पर सफलता मिलेगी। किसी का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सम्मान और प्रेम बढ़ेगा। पुराने विवाद समाप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
लाभदायक रंग: लाल
शुभ अंक: 9
धनु
आज का दिन शुभ रहेगा। नया कार्य प्रारंभ करने से सफलता मिलेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार में मान-सम्मान और सौहार्द बढ़ेगा।
लाभदायक रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मकर
आज का दिन व्यस्तता और भागदौड़ से भरा रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें, वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। व्यापार में हानि और नौकरी में तनाव संभव है। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
लाभदायक रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
कुंभ
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण हानि हो सकती है। पारिवारिक मतभेदों से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
लाभदायक रंग: नीला
शुभ अंक: 4
मीन
आज का दिन शुभ रहेगा। नए व्यवसाय या नौकरी की शुरुआत में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन लाभ देगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। नए सदस्य के आगमन से घर में खुशियाँ बढ़ेंगी।
लाभदायक रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
आज का पंचांग
सूर्योदय 06:23 AM
सूर्यास्त 05:59 PM
मास अमांत- आश्विन
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
अमावस्या तिथि- शाम 05:57 बजे तक
नक्षत्र- चित्रा 11:01 बजे तक
करण- नाग शाम 06:00 बजे तक
पक्ष- कृष्ण
योग- विश्कुम्भ सुबह 03:20 बजे तक
वार- मंगलवार
शुभ और अशुभ समय
अभिजित- 11:49 बजे से 12:35 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल- शाम 03:09 बजे से 04:33 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- सुबह 08:47 बजे से- 09:38 बजे तक