INDORE NEWS. आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:26 बजे और सूर्यास्त शाम 05:55 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी कार्य के सिलसिले में बाहर जाने की योजना बन सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।
वृषभ
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।
मिथुन
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। किसी अपने के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। सहयोगियों द्वारा कार्य में नुकसान पहुंचाने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कर्क
आज के दिन सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापार या नए साझेदारी से जुड़ा बड़ा निर्णय न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
सिंह
आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में सहयोगियों या साझेदारों से सावधान रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। नया लेन-देन न करें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
कन्या
आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार में नुकसान संभव है, कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है। पारिवारिक मतभेदों में उलझ सकते हैं। किसी बड़े जोखिम से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के कारण चिंता रहेगी।

तुला
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मकान या जमीन की खरीदारी का योग बन सकता है। किसी विशेष कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक विवादों से दूर रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक
आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति के कारण विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। घर में नए मेहमान के आगमन की संभावना है।
धनु
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जिस कार्य को लंबे समय से सोच रहे थे, वह आज पूरा हो सकता है। न्यायालय संबंधी कार्यों में नुकसान की आशंका है। वाणी पर संयम रखें और विवादों से बचें।

मकर
आज आप परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का योग है। अधिकारी वर्ग से संबंध मजबूत होंगे।
कुंभ
आज का दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक तनाव समाप्त होगा। परिवार में संबंध मधुर रहेंगे। पड़ोसी से विवाद संभव है, वाणी पर संयम रखें। किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। नया वाहन खरीदने का योग है।
मीन
आज आप पारिवारिक समस्या से निजात पाएंगे, लेकिन मन कुछ उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। लंबी यात्रा का योग बन रहा है।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:26 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:55 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
तिथि- षष्ठी
नक्षत्र- मूल
करण- कौलव
पक्ष- शुक्ल
योग- अतिगंड
वार- सोमवार
शुभ समय
अभिजित- 11:49 बजे से 12:35 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल- सुबह 07:55 बजे से 09:28 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- 12:39 बजे से – 01:23 बजे तक
































