JOB NEWS. शिक्षक बनने की चाह रखने वाले बेरोजगारों के लिए बंपर भर्ती निकाली गई है। लोअर प्राइमरी स्कूल और अपर प्राइमरी स्कूलों में 10 हजार से ज्यादा भर्ती निकाली है। इस नई भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। विज्ञापन के मुताबिक इसके लिए 8 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 तक अप्लाई कर सकेंगे।

लोअर प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 30 सितंबर 2025 तक सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संविदा या राज्य पूल में बतौर शिक्षक कार्यरत होना चाहिए और अपनी सेवा की कम से कम 3 वर्ष की अवधि पूरी कर ली हो। आप केवल उसी कैटेगरी में फॉर्म भर सकेंगे, जिस कैटेगिरी में आप कार्य कर रहे हैं। योग्यता से संबंधित नियम विस्तार से जल्द ही विस्तृत विज्ञापन में बताए जाएंगे।

ये है पूरी जानकारी
भर्ती निकाय डायरेक्टोरेट ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन, (DEE) असम
पद का नाम लोअर प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर
पदों की संख्या 10673
आवेदन शुरू होने की तारीख 8 नवंबर 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025
सैलरी ₹14000-70000/- तक प्रति माह बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन शुल्क निशुल्क

ऐसे करें आवेदन
आवेदन की डेट शुरू होने के बाद इस टीचर भर्ती का फॉर्म लिंक ऑफिशियल वेबसाइट dee.assam.gov.in पर खोला जाएगा।
ऐसे में फॉर्म अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
यहां DEE Lower and Upper Primary Teacher Recruitment 2025 में जाकर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
पहले अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करें इसके बाद वेबसाइट पर उसकी पंजीकृत संख्या के जरिए लॉगइन करें और मांगी गई जानकारी ध्यान से भर दें।
अब जरूरी फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें।
फॉर्म में एक बार सभी डिटेल्स भरने के बाद फाइनली उसे सब्मिट कर दें और प्रिंट आउट निकाल लें।


































