INDORE NEWS. मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसमें एक युवती किन्नरों के बहकावे में आकर अपनी इज्जत लुटा बैठी। इसके बाद उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डाला गया। साथ ही यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। हीरानगर पुलिस ने इस मामले में दोनों भाईयों के खिलाफ सात गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

राजा और समीर ने की ज्यादती
मूसाखेड़ी की 24 साल महिला युवती किन्नरों के बहकावे में आकर 16 अक्टूबर 2024 को किन्नर सपना हाजी के डेरे पर गई। वहां दो किन्नर भाईयों राजा हाशमी और समीर हाशमी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उनसे शादी करने और मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का दबाव भी बनाया।

पारिवारिक समस्या से परेशान थी युवती
पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से देवास के कन्नौद की रहने वाली है। पारिवारिक समस्याओं के कारण उसकी मुलाकात पालदा की रहने वाली किन्नर सिमरन से हुई। उसने उसे राजा हाशमी से मिलवाने का आश्वासन दिया। तीन दिन बाद राजा ने उसे नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म किया।

मुस्लिम धर्म अपनाने का डाला दबाव
बाद में उसे मुस्लिम धर्म अपनाने पर का दबाव डाला गया। बाद में वह कई बार डेरे पर मिलने बुलाता रहा। समीर हाशमी ने भी पीड़िता के साथ जबरदस्ती की। बाद में राजा ने न केवल शादी के लिए दबाव बनाया बल्कि मुस्लिम धर्म स्वीकार कराने की मांग की।

बीते दिनों हुआ था विवाद
बताते चलें कि बीते दिनों इंदौर में किन्नरों के विवाद के बाद 22 से ज्यादा किन्नरों ने फिनायल पी लिया था। इसके बाद इस मामले में राजा हाशमी और सपना हाजी का नाम आया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल में डाल दिया। राजा के खिलाफ पहले पंढरीनाथ थाने में किन्नरों ने मामला दर्ज कराया था, जिसमें सपना भी आरोपी बनी और जेल जा चुकी है।





































