INDORE NEWS. आज 26 अक्टूबर 2025 को रविवार का दिन है। सूर्योदय सुबह 06:28 बजे और सूर्यास्त शाम 17:41 बजे होगा। चंद्रमा वृश्चिक में है। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन नए कार्यों की योजना बनाने के लिए शुभ है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है। किसी विशेष कार्य हेतु लंबी यात्रा के योग हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में आपसी तालमेल की कमी रह सकती है, पड़ोसियों से वाद-विवाद से बचें।
वृषभ
आज आप जीवन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में आर्थिक सहयोग और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कोई बड़ा निर्णय लेने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई साझेदारी या बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं, नया वाहन खरीद सकते हैं।

कर्क
आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। व्यापार क्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा या पूजा-पाठ में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
सिंह
आज का दिन अत्यधिक व्यस्तता और भागदौड़ भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य में थकान या गिरावट हो सकती है। कार्यस्थल पर सहयोगियों से सावधान रहें। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।
कन्या
आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में मित्रों और रिश्तेदारों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लिया गया बड़ा निर्णय भविष्य में लाभ देगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला
आज का दिन शुभ रहेगा। परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी या निवेश से लाभ के योग हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने या बाहर समय बिताने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक
आज पुराना अटका हुआ कार्य बनने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य या शुभ समाचार की संभावना है। नौकरी व व्यापार में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
धनु
दिन भागदौड़ भरा रहेगा। किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वाद-विवाद और जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहें। बड़े वित्तीय लेन-देन से बचें। परिवार में मधुरता बनाए रखें और वाणी पर संयम रखें।

मकर
आज का दिन कुछ परेशानियों वाला रह सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। परिवार में किसी आकस्मिक घटना से माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। व्यापार में घाटे के योग हैं। किसी नए वाहन या निवेश से बचें। यात्रा करते समय सतर्क रहें।
कुंभ
पुराने विवादों का आज अंत होगा। परिवार में शांति और सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगे। नया मकान या संपत्ति खरीदने के योग हैं। पुराने रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और मन में आत्मविश्वास रहेगा।
मीन
आज ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मतभेद समाप्त होंगे। किसी प्रियजन से शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में नई योजना बन सकती है। न्यायालय संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग हैं।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:26 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:56 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
तिथि- पंचमी
नक्षत्र- ज्येष्ठा
करण- बव शाम 05:01 बजे तक, फिर बालव
पक्ष- शुक्ल
योग- शोभन
वार- रविवार
शुभ समय
अभिजित 11:49 – 12:36
अशुभ समय
राहु काल- शाम 04:29 बजे से 05:52 बजे तक
दुष्टमुहूर्त शाम 04:19 बजे से 05:01 बजे तक

































