INDORE NEWS. आज दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:26 बजे और सूर्यास्त शाम 05:50 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। पुराने विवादों से मुक्ति मिलने से मन को शांति मिलेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। पत्नी व बच्चों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है।
वृषभ
आज आपके लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। व्यापार में लाभ और नया वाहन खरीदने की संभावना है।
मिथुन
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। मन में असमंजस बना रहेगा। किसी को बड़ी धनराशि उधार देने से बचें। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। परिवार व संतान पक्ष को लेकर चिंता संभव है। धैर्य से काम लें।

कर्क
आज स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। कार्यस्थल पर सहयोगियों का विरोध झेलना पड़ सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद परिवार में तनाव ला सकता है। पत्नी व बच्चों के हित में कोई बड़ा निर्णय लेने की संभावना है।
सिंह
आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। वाद-विवाद या झूठे आरोप से सावधान रहें। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस होगी। किसी प्रियजन की चिंता सताएगी। व्यापार में बदलाव से बचें। परिवार में आपसी मतभेद उभर सकते हैं, संयम आवश्यक है।
कन्या
आज किसी अपने के व्यवहार से मन आहत हो सकता है। रिश्तेदारों से विवाद संभव है। स्वास्थ्य में गिरावट और जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। व्यापार में पार्टनर से मतभेद या धोखा मिल सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और वाणी पर संयम रखें।

तुला
आज किसी जरूरी कार्य हेतु बाहर जाना पड़ सकता है। किसी परिचित के खोने से मन दुखी रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। व्यापार में नुकसान की संभावना है। हालांकि परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे।
वृश्चिक
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। प्रियजन के साथ घूमने या बाहर जाने का योग है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य या उत्सव का माहौल रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु
आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, किसी षड्यंत्र का शिकार होने की संभावना है। व्यापार में हानि की आशंका है। नया कार्य आरंभ न करें। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। मान-सम्मान में कमी महसूस होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर
आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी अपने के दुखद समाचार से मन व्यथित रहेगा। व्यापार में हानि की स्थिति बन सकती है। नया वाहन या कार्य शुरू करने से बचें। परिवार में मतभेद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।
कुंभ
आज आपके सभी कार्य सफल होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी। व्यापार में प्रगति होगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबी यात्रा या नया मकान-वाहन खरीदने की संभावना है।
मीन
आज कुछ समस्याएं सामने आएंगी। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। नया कार्य आरंभ करने में अड़चनें आएंगी। किसी अपने से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में नुकसान की आशंका है। वैवाहिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं, वाणी पर संयम रखें।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:26 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:50 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
तिथि- षष्ठी
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा
करण- तैतिल
पक्ष- शुक्ल
योग- सुकर्मा
वार- मंगलवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:49 बजे से 12:34 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल शाम 03:09 बजे से 04:31 बजे तक
दुष्टमुहूर्त सुबह 08:52 बजे से 09:23 बजे तक
































