INDORE NEWS. आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:28 बजे और सूर्यास्त शाम 05:50 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं। रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कार्य संबंधी यात्रा के योग बन सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और आपसी मतभेद दूर होंगे।
वृषभ
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। कार्यस्थल पर विरोधी आपके काम में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद संभव है।
मिथुन
दिन व्यस्तता और भागदौड़ से भरा रहेगा। अत्यधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है। व्यापार में बदलाव करने का यह सही समय नहीं है। किसी पर अंधविश्वास न करें। परिवार में हल्के विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क
आज आप किसी बड़े आयोजन मे शामिल हो सकते हैं जहाँ आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। बच्चों की शिक्षा या स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ध्यान देने योग्य रहेगा।
सिंह
आज मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। नया कार्य आरंभ करने के लिए दिन शुभ है। पारिवारिक तनावों से राहत मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कन्या
आज किसी भी नए कार्य में जल्दबाज़ी न करें। किसी की मीठी बातों में आकर निर्णय न लें। पारिवारिक मतभेदों में सुधार होगा, पर जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है।

तुला
वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। किसी को बड़ी राशि उधार देने से बचें। परिवार में शुभ कार्य के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक
न्यायालय या विवाद संबंधी मामलों में विजय के योग हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में नई साझेदारी लाभदायक सिद्ध हो सकती है। परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
धनु
आज का दिन यात्रा प्रधान रहेगा। यात्राओं के दौरान सावधानी बरतें। आर्थिक लाभ संभव है। पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर
आज मन कुछ उलझा रहेगा। पारिवारिक विवाद या आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। व्यापार में अस्थिरता बनी रहेगी। जीवनसाथी से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।
कुंभ
कानूनी या पुराना विवाद सिर उठा सकता है। व्यापार में विरोधी सक्रिय रहेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। निवेश के मामले में सतर्क रहें। जीवनसाथी से मतभेद से बचें।
मीन
व्यापार में बड़ा लाभ संभव है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नई पार्टनरशिप से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में शुभ कार्य के योग हैं। जीवनसाथी व बच्चों के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा।

आज का पंचांग
सूर्योदय- 06:28 बजे
सूर्यास्त- 05:50 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
तिथि- नवमी
नक्षत्र- धनिष्ठा
करण- कौलव
पक्ष- शुक्ल
योग- वृद्धि
वार- शुक्रवार
शुभ समय
अभिजित- सुबह 11:40 बजे से 12:34 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल- सुबह 10:47 बजे से 12:15 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- सुबह 08:50 बजे से 09:26 बजे तक
































