INDORE NEWS. आज दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। आज चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। किसी बड़ी खुशखबरी की प्राप्ति हो सकती है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे तथा कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग हैं। परिवार में वातावरण अनुकूल रहेगा, आपसी मतभेद समाप्त होंगे और घर का माहौल आनंदमय रहेगा।
वृषभ
आज स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। मौसमी रोगों की संभावना है। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम और धैर्य बनाए रखें।
मिथुन
दिन भर भागदौड़ और कार्यभार रहेगा। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। व्यापार में परिवर्तन से फिलहाल बचें, किसी नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। पार्टनर से धोखा मिलने की आशंका है। परिवार में बच्चों या जीवनसाथी को लेकर कुछ तनाव संभव है।
कर्क
आज आप किसी बड़े आयोजन या समारोह में शामिल हो सकते हैं, जहां आपको सम्मान मिलेगा। दिन अच्छा रहेगा परंतु वाणी पर नियंत्रण रखें। बच्चों की पढ़ाई या जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।
सिंह
आज का दिन प्रसन्नता और उत्साह से भरा रहेगा। कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कन्या
आज का दिन संभलकर चलने वाला है। किसी भी नए कार्य या निवेश से पहले पूर्ण जानकारी लें। दूसरों की बातों में न आएं, वरना हानि हो सकती है। पारिवारिक मतभेद सुलझ सकते हैं, पर जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
तुला
आज आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। निवेश के लिए अनुकूल दिन है, परंतु किसी को धन उधार न दें। घर में मांगलिक कार्यों के योग हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिल सकता है।
वृश्चिक
आज का दिन बड़ी राहत लेकर आएगा। न्यायालय संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी के योग हैं। परिवार में स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता संभव है।
धनु
आज यात्रा के योग हैं, यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा करें। कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाद-विवाद से दूरी बनाएं।
मकर
आज का दिन थोड़ा उलझन भरा रहेगा। पारिवारिक विवादों से मन अशांत रहेगा। व्यापार में आर्थिक हानि की संभावना है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी या बच्चों से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।
कुंभ
पुराने विवाद कानूनी रूप ले सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। व्यापार में विरोधियों की चाल से सावधान रहें। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है। शेयर बाज़ार या जोखिमपूर्ण निवेश से आज बचें, अन्यथा मतभेद बढ़ सकते हैं।
मीन
व्यापार में बड़े लाभ के योग हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नई पार्टनरशिप से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परिवार में मंगल कार्यों के योग हैं। जीवनसाथी और बच्चों के साथ यात्रा का आनंद मिलेगा।
आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:22 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:59 बजे
मास अमांत- आश्विन
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
तिथि चतुर्दशी- दोपहर 03:51 तक
नक्षत्र- हस्त 08:24 रात तक
वार- सोमवार
करण- शकुन दोपहर 03:51 बजे तक
योग वैधृति- 02:39 AM
ऋतु शरद
शुभ समय
अभिजित 11:46 – 12:37
अशुभ समय
राहु काल- सुबह 07:55 बजे से 09:20 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 12:38 बजे से 01:22 बजे तक