PATNA NEWS. बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नाम तय होने लगे हैं। इसी क्रम में भाजपा के बाद अब जनता दल (यू) ने भी 57 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। आज यानी 15 अक्टूबर को जारी लिस्ट में JDU ने 3 बाहुबलियों को टिकट दिया है। मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह, कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडेय को उतरा है। पूरी लिस्ट में एक भी मुस्लिम नाम नहीं है। 10 अनुसूचित जातियों के कैंडिडेट्स को उतारा है। लिस्ट में 6 मंत्री भी हैं। 4 महिलाओं को भी टिकट मिला है।
इसके अलावा चिराग के दावे वाली 5 सीटों सोनबरसा, अलौली, राजगीर, एकमा और मोरबा पर भी JDU ने कैंडिडेट उतारे हैं। पहली लिस्ट में 18 विधायकों को रिपीट किया गया है। 2 विधायकों सकरा से आदित्य कुमार और बरबीघा से सुदर्शन कुमार का टिकट कटा है। वहीं परबत्ता सीट भी JDU ने गठबंधन के लिए छोड़ी है। 2020 में परबत्ता जदयू के खाते में थी। राज्य पहले फेज के लिए 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।
सीएम नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के लिए अपनी सिटिंग सीट छोड़ दी है। पिछली बार तारापुर जेडीयू के खाते में थी। इस बार यहां से बीजेपी कोटे से डिप्टी CM सम्राट चौधरी लड़ेंगे। 2020 में सबसे कम 12 वोटों से चुनाव जीते कृष्ण मुरारी शरण ऊर्फ प्रेम मुखिया को फिर से हिलसा से टिकट दिया गया है। 2025 के विधानसभा चुनाव में JDU 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
इन पर पार्टी ने जताया भरोसा
आलमनगर- नरेंद्र नारायण यादव
बिहारीगंज- निरंजन कुमार मेहता
सिंहेश्वर- रमेश ऋषिदेव
मधेपुरा- कविता साहा
सोनबरसा- रत्नेश सादा
महिषी- गुंजेश्वर साह
कुशेश्वरस्थान – अतिरेक कुमार
बेनीपुर-विनय कुमार चौधरी
दरभंगा ग्रामीण- ईश्वर मंडल
बहादुरपुर- मदन सहनी
गायघाट – कोमल सिंह
मीनापुर- अजय कुशवाहा
सकरा- आदित्य कुमार
कांटी- अजय कुमार
कुचायकोट- अमरेंद्र कुमार पांडेय
भोरे- सुनील कुमार
हथुआ- रामसेवक सिंह
बरौली- मंजीत सिंह
जीरादेई- भीष्म कुशवाहा
रघुनाथपुर- विकास कुमार उर्फ जीशू सिंह
बड़हरिया- इंद्रदेव पटेल
महाराजगंज- हेम नारायण साह
एकमा- धुमल सिंह
मांझी- रणधीर सिंह
परसा- छोटे लाल राय
वैशाली- सिद्धार्थ पटेल
राजापाकर- महेंद्र राम
महनार- उमेश सिंह कुशवाहा
कल्याणपुर- महेश्वर हजारी
वारिसनगर- मांजरीक मृणाल
समस्तीपुर- अश्वमेघ देवी
मोरवा- विद्यासागर सिंह निषाद
सरायरंजन- विजय कुमार चौधरी
विभूतिपुर- रवीना कुशवाहा
हसनपुर- राज कुमार राय
चेरिया बरियारपुर- अभिषेक कुमार
मटिहानी- राजकुमार सिंह
अलौली- रामचंद्र सदा
खगड़िया बब्लू मंडल
बेलदौर- पन्ना लाल पटेल
जमालपुर- नचिकेता मंडल
सूर्यगढ़ा- रामानंद मंडल
शेखपुर- रणधीर कुमार सोनी
बरबीघा- कुमार पुष्पंजय
अस्थावां- जितेंद्र कुमार
राजगीर- कौशल किशोर
इस्लामपुर- रुहेल रंजन
हिलसा- कृष्ण मुरारी
नालंदा- श्रवण कुमार
हरनौत- हरिनारायण सिंह
मोकामा- अनंत सिंह
फुलवारी- श्याम रजक
मसौढ़ी- अरुण मांझी
संदेश- राधा चरण साह
जगदीशपुर- भगवान सिंह कुशवाहा
डुमरांव- राहुल सिंह
राजपुर -संतोष कुमार निराला