आज दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को गौरी व्रत एवं प्रदोष व्रत का विशेष योग बन रहा है। आज यात्रा, गृहकार्य, निवेश आदि के लिए दोपहर का समय शुभ रहेगा। आज चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष
आज नया कार्य प्रारंभ करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नौकरी में सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे और पारिवारिक तनाव मानसिक दबाव दे सकता है।
वृषभ
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। व्यावसायिक साझेदारों के साथ नया उपक्रम शुरू करने की योजना बन सकती है जिसमें लाभ मिलेगा। कार्य के चलते यात्रा संभव है। परिवार में सौहार्द बना रहेगा।
मिथुन
दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा। किसी मित्र के माध्यम से नया कार्य अवसर मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बाहर घूमने-फिरने का योग है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
कर्क
जीवन में कुछ बदलाव लाना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से रुका कार्य बनेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, किंतु परिवार में किसी का स्वास्थ्य ध्यान मांग सकता है।
सिंह
आज का दिन संभलकर चलने का है। यात्रा पर जाएं तो धन और सामान की सुरक्षा रखें। निवेश सोच-समझकर करें। कार्यस्थल पर सहयोगियों की नीयत परखें। पारिवारिक विवाद मानसिक तनाव दे सकता है।
कन्या
व्यवसाय में बड़ा निवेश लाभकारी रहेगा। संपत्ति क्रय का योग है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। मौसमी रोगों से बचें। परिवार में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।
तुला
नए कार्य की योजना बन सकती है। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा वाद-विवाद बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी खर्च बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक
मन अशांत रहेगा। किसी करीबी के खोने या स्वास्थ्य गिरावट से दुख मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में नुकसान के संकेत हैं। व्यावसायिक साझेदारी में मतभेद हो सकते हैं। संपत्ति विवाद न्यायालय तक पहुंच सकता है।
धनु
यात्रा करते समय वाहन सावधानी से चलाएं। नया निवेश या बड़ा कार्य प्रारंभ करने से पहले सहयोगियों पर भरोसा जांच लें। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार के लिए स्थान परिवर्तन का विचार हो सकता है।
मकर
संतान की शिक्षा को लेकर चिंता रहेगी। परिवार में किसी बड़े निर्णय की संभावना है। मौसमी संक्रमण से बचें। पारिवारिक कलह से दूर रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
कुंभ
परिवार के साथ घूमने-फिरने का योग है। आपसी मतभेदों में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में मांगलिक कार्य की संभावना बन सकती है।
मीन
धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा में अपने धन और सामान की सुरक्षा रखें। व्यापार में लाभ संभव है, किंतु माता-पिता का स्वास्थ्य ध्यान मांगता है। जीवनसाथी से मतभेद की स्थिति बन सकती है।
आज का पंचांग
सूर्योदय – प्रातः 06:23 बजे
सूर्यास्त – सायं 05:54 बजे
चंद्रमा – सिंह राशि में
चंद्र उदय – 04:36 बजे अपराह्न
चंद्रास्त – 03:42 बजे प्रातः
तिथि – द्वादशी (दोपहर 01:18 तक), तत्पश्चात त्रयोदशी
विक्रमी संवत् – 2082 (प्रमादी)
शक संवत् – 1947
मास – आश्विन (कृष्ण पक्ष)
वार – शनिवार
नक्षत्र – मघा (रात्रि 11:42 तक), तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
करण – बालव (01:18 तक), तत्पश्चात कौलव
योग – आयुष्मान (रात्रि 09:15 तक), तत्पश्चात सौभाग्य
शुभ मुहूर्त- अभिजीत मुहूर्त 11:47 से 12:33 बजे तक