KANKER NEWS. पखांजुर के बांदे तहसील में पदस्थ पटवारी पर घूसघोरी का आरोप लगा है। घूस लेते हुए पटवारी का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, लेकिन अब तक पटवारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई इसे लेकर कांग्रेस ने स्थानीय प्रशासन पर पटवारों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि घूसखोरी करते हुए पटवारी के 2 वीडियो वायरल होने के बाद कार्यवाही के नाम पर लीपापोती किया जा रहा है। महीना भर बीतने के बावजूद भी पटवारी पर कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा पटवारी को संरक्षण देने का आरोप पर कांग्रेस ने लगाया है।
गौरतलब है कि बांदे तहसील में बांदे में पदस्थ पटवारी उमाकांत जोशी ने किसानों से पट्टा विभाजन के नाम पर 7 हजार तथा नजरी नक्शा के लिए 5 हजार रिश्वत लिया था। जिसका वीडियो किसानों ने खुद बनाया और वायरल भी खूब हुआ था। किसान इस बात को लेकर पटवारी के खिलाफ SDM से लिखित शिकायत भी कर चुके हैं। शिकायत के बाद अधिकारी ने कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति करते हुए पटवारी को बांदे से हटाकर उसी बांदे तहसील के अन्य जगह स्थानांतरण कर दिया। जो ये दर्शाता है कि पटवारी को किसानों को लूटने के लिए खुली छूट दे दिया गया है।
विवादित पटवारी पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के बाद अब राजनीति हाबी होती नजर आ रही है। कांग्रेस ने स्थानीय अधिकारी पर संरक्षण देने का आरोप लगाया है। वहीं बीजेपी के कार्यकर्ता भी ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी पर कड़ी कार्यवाही की बात कह रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करके मामले को रफा दफा कर दिया है। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है।




































