VRINDAVAN NEWS. लड़कियों के पहनावे को लेकर दिए गए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान का समर्थन करते हुए भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि जिनके माता-पिता बच्चों को मर्यादा और संस्कार नहीं सिखाते, वे अक्सर “अर्धनग्न” दिखाई देती हैं।
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि जब लड़कियों को घर में संस्कार नहीं मिलते और वे स्कूल-कॉलेज जाती हैं, तो कई बार उनके पहनावे में मर्यादा की कमी दिखाई देती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह ज़िम्मेदारी सिर्फ़ माताओं की नहीं है, बल्कि बेटों को भी संस्कार सिखाना उतना ही आवश्यक है।
लीव-इन और शादी पर भी दिया बयान
प्रज्ञा ठाकुर ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लीव-इन रिलेशनशिप और 25 साल की उम्र तक शादी करने वाले बयान का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आपने जो कहा वह समाज की वर्तमान स्थिति को दर्शाता है।
गौरी गोपाल आश्रम में मुलाकात
प्रज्ञा ठाकुर वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने अनिरुद्धाचार्य से मुलाकात की। दोनों के बीच सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने इस मुलाकात का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।




































