RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा चौकी क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन गोदावरी प्लांट में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान प्लांट का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस घटना में 6 मजदूरों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत होने की खबर है, प्रशासन की ओर से भी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। घायल अवस्था में 6 मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर भारी संख्या में मजदूरों के परिजन जमा हो गए हैं, जिनमें से कई का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन द्वारा मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण हुआ या किसी तकनीकी खामी के चलते हुआ है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ। दरअसल, यहां एक प्लांट में निमार्ण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री के अंदर भारी मशीनरी का एक टुकड़ा गिर गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

CM विष्णुदेव साय ने जताया दुख
वहीं इस हादसे पर CM विष्णुदेव साय ने कहा है कि कुछ मजदूरों की मृत्यु हुई, इस बात का दुख है। कुछ लोग दबे भी हो सकते हैं। सभी को बाहर निकालने में प्रशासन जुटा है।