DURG NEWS. छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिला है। दरअसल, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्ग ने प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के लिए गेस्ट लेक्चरर के 23 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती जिला दुर्ग के अंतर्गत संचालित विभिन्न शासकीय आईटीआई संस्थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन स्पीड पोस्ट /पंजीकृत डाक के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय के बाद आवेदनों पर विचार नही किया जावेगा।
इस विज्ञापन की विस्तृत जानकारी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्ग की वेबसाइट www.govtitidurg.org एवं दुर्ग एनआईसी के वेब साइट durg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है तथा संस्था के नोटिस बोर्ड पर से देखी जा सकती है। चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा जो तकनीकी योग्यता के प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर आधारित होगी। CTI/ATI धारकों को वरीयता दी जाएगी। कुछ पदों पर गति परीक्षा (जैसे शॉर्टहैंड, टाइपिंग) आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर नया फीचर…यूजर्स अब खुद के कमेंट्स भी पिन कर सकेंगे, जानें पूरा प्रोसेस
ये है पदों का विवरण
विद्युतकार 1 पद
फिटर 2 पद
मैकेनिक मोटर व्हीकल 1 पद
स्टेनोग्राफर (हिंदी) 4 पद
स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) 1 पद
वेल्डर 2 पद
आईटी 1 पद
DCM 3 पद
ड्रेस मेकिंग 1 पद
एम्प्लॉयबिलिटी स्किल 2 पद
इंग्लिश लैंग्वेज 2 पद
इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल 2 पद
लैंग्वेज हिन्दी 1 पद
कुल 23 पद
ये योग्यता जरूरी
न्यूनतम हाईस्कूल/11वीं उत्तीर्ण (समतुल्य)
संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र (NCVT/SCVT)
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग/डिप्लोमा या डिग्री
अनिवार्य रूप से CTI/ATI (CITS) प्रमाणपत्र
गैर-तकनीकी विषयों जैसे एम्प्लॉयबिलिटी स्किल, इंग्लिश लैंग्वेज व स्टेनोग्राफर के लिए स्नातक/स्नातकोत्तर योग्यता, B.Ed. या डाटा एंट्री कौशल, शॉर्टहैंड गति आदि आवश्यक है।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इस डायरेक्टर ने कहा-सलमान खान गुंडे, बदतमीज व गंदे इंसान हैं, ये आरोप भी लगाए

































