DURG NEWS. दुर्ग में फिर एक बार धर्मांतरण के नाम पर जमकर बवाल हुआ है। हिंदूवादी संगठन और ईसाई समुदाय के बीच चल रहे गहमागहमी के बीच भीम आर्मी ने एंट्री लेकर ईसाई समुदाय का समर्थन किया है। सुबह से शाम तक मामला तनाव पूर्ण था।
पदमनाभपुर थाना क्षेत्र के पदमनाभपुर के जॉन जोरथन नामक मसीही समाज सदस्य के निवास पर आज ईसाई समुदाय के द्वारा प्रार्थना किया जा रहा था। तब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इस बात की जानकारी हुई की, वहां पर धर्मांतरण का खेल चल रहा है। जिसके बाद बड़ी संख्या में बजरंगी वहां पहुंचे। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं।
इसके बाद लोग घर के सामने हनुमान चालीसा का पाठ का भजन कर अपना विरोध करने लगे।जिसको लेकर मकान मालिक जॉन जोराथन और बजरंग दल के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसके बाद पदमनाभपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। और पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में फोर्स बुलावा लिया। इसके बाद जब पुलिस जॉन जोराथन को पुलिस गाड़ी में बिठाकर थाने ले जा रही थी। तब बजरंगियों ने जॉन से मारपीट करने की कोशिश की।
बजरंगदल के कार्यकर्ताओं का आरोप था, कि जॉन ने महिला कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़े हैं। उनके साथ बदतमीजी की है। गहमागहमी के बीच पुलिस और बजरंगियों के बीच झूमा झटकी भी देखने को मिली। इधर जॉन जोराथन को लेकर जब पुलिस पुलगांव थाना पहुंची। तब भीम आर्मी के लोग भी थाने पहुंचकर ईसाई समुदाय का समर्थन करने नारे बाजी करने लगे। उनका मानना है कि यदि जॉन पर पुलिस कार्यवाही कर रही है। तो बजरंग दल के भी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।
सुबह से शुरू हुआ विवाद शाम तक चलता रहा,भीम आर्मी और ईसाई समुदाय लगातार नारे बाजी करते हुए थाने के मुख्य द्वार पर अड़ा रहा। भीम आर्मी के द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जाते रही। पुलिस ने मुचलके पर हिरासत में लिए जॉन जोराथन को छोड़ दिया। जॉन के छूटने के बाद मसीही समाज के साथ ही भीम आर्मी के सदस्यों ने खुशी देखी गई।