DANTEWADA. बस्तर में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कायमाबी मिली है। पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के डर से माओवादी संगठन में सक्रिय 71 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 50 पुरुष और 21 महिला शामिल हैं। इनमें 30 नक्सलियों पर 64 लाख रुपये का इनाम घोषित है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में कई छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मामले में अपराधी हैं।
कागजों में रिपोर्ट देकर आप जिम्मेदारी से बच नहीं सकते… खराब सड़कों पर हाईकोर्ट की अफसरों को फटकार
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि सभी नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। बस्तर संभाग में चलाये जा रहे सरेंडर और पुनर्वास नीति के तहत इन माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। पूना मारगेम (पुनर्वास से पुनर्जीवन) और लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर करने की इच्छा जताई। कुल 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिसमें 30 नक्सलियों पर 64 लाख घोषित है।
दंतेवाड़ा एसपी ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली बामन मड़काम पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित है। वह 2011 में ग्राम दमपाया, 2012 में मटलाचेरू, 2014 में दुगईगुड़ा, 2021 में अम्बेली, 2022 में वेलगाड़रम और 2024 में ग्राम गुण्डम के जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था।
एक और बाबा फरार…15 लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं महिला माओवादी शमिला उर्फ सोमली कवासी पर 5 लाख रुपये का इनाम था। सरकारी संपत्ति को नुकसान, 2024 में बोड़गा में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल थी।
दिवाली-छठ के लिए ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, वेटिंग से यात्रियों को राहत, ऐसे मिलेगी कंफर्म सीट
एसपी गौरव राय ने बताया कि महिला माओवादी गंगी उर्फ रोहनी बारसे पर 5 लाख रुपये इनाम है। यह 2024 में भामरागढ़ एरिया कमेटी के ग्राम परादी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल थीं। महिला माओवादी देवे उर्फ कविता माड़वी 5 लाख रुपये की इनामी है।
देश के इस नामी बैंक में निकली वेकैंसी… स्पेशलिस्ट ऑफिसर की लाखों में सैलरी…जानिए क्या योग्यता जरूरी
2024 में ग्राम झीरम में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल थीं। जोगा मड़काम पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह 2018 में मार्जूम और 2021 में ग्राम गोगुण्डा डुंगीनपारा के पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था।