KANKER NEWS. पखांजुर में दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया और बड़ी बहन के साथ छेड़छाड़ को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ पोस्को एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का नाम देवदास उइके है। जिसने 7 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने छोटी बहन के साथ विगत दो तीन महीने पहले दुष्कर्म किया था और पिछले दिनों दिनांक 9 अगस्त 2025 को बड़ी बहन (वह भी नाबालिग) के साथ भी दुष्कर्म करने की कोशिश की। लेकिन नाबालिग लड़की के चिल्लाने से बगल के खेत में काम कर रहे लोग भागकर आये, जिन्हें देखकर आरोपी नाबालिग लड़की को छोड़ कर भाग गया। घटना की जानकारी जब बच्चों की माँ को पता चली तब आरोपी के नाम से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। घटना पखांजूर थाना क्षेत्र की है।
नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म
इसके पहले भी पखांजुर में स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना पखांजूर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।
जानकारी के अनुसार पीड़िता रोज़ाना की तरह 05 अगस्त को स्कूल के लिए घर से निकली थी। रास्ते में ग्राम पीव्ही-132 यशवंतनगर निवासी कंकन मंडल, पिता शिवपद मंडल, ने उसे रोका और बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल में घुमाने के बहाने बैठा लिया। आरोपी उसे अपने रिश्तेदार के घर ग्राम पीव्ही-23 ले गया, जहां उसने मौका पाकर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ेंःभूपेश बघेल का BJP सरकार पर हमला, कहा- प्रदेश में किसान-आदिवासी नहीं, व्यापारियों की सरकार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को स्कूल की छुट्टी होने से पहले गांव के पास रास्ते में छोड़ दिया। डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपनी मां को बताई जिसके बाद थाना पखांजूर में शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी कंकन मंडल को 05 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।