BALRAMPUR NEWS. बलरामपुर जिले के कुसमी पुलिस की टीम ने छात्राओं को गलत नीयत से छूने के मामले में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। छात्राओं की शिकायत के बाद प्राचार्य ने इस मामले में कुसमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के अतिथि शिक्षक अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की टीम इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि अतिथि शिक्षक स्कूल में संगीत पढ़ाता था। वह स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को गलत नीयत से टच करता था। इससे छात्राएं काफी परेशान थी। छात्राओं द्वारा इसकी शिकायत स्कूल के प्राचार्य से की गइ थी। साथ ही उन्होंने कुसमी थाने में मामले की जानकारी दी। जिस पर पुलिस की टीम ने अपराध दर्ज करते हुए आरोपी अतिथि शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी सामने आया था ऐसा ही मामला
इसके पहले छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक हैरान करने वाला केस सामने आया था। यहां के मरवाही थाना क्षेत्र में संचालित सरकारी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगे थे। स्कूल की नाबालिग आदिवासी छात्राओं ने अपने शिक्षक पर बैड टच करने (गलत तरीके से छूने) का आरोप लगाया था।
यह घटना मंगलवार 5 अगस्त की है। उसी दिन पीड़िता की शिकायत पर परिजन पुलिस थाने पहुंचे और केस दर्ज करया गया। पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों ने मरवाही थाना में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद जीपीएम पुलिस हरकत में आई। 5 अगस्त को पुलिस ने दोषी शिक्षक के खिलाफ पास्को एक्ट सहित गम्भीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसी दिन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जीपीएम पुलिस ने पीड़ित लड़कियों और परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया। भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) की धारा 74, POCSO एक्ट 2012 की धारा 9(c) की धाराएं आरोपी शिक्षक पर लगाई गई। इसके साथ साथ SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 10 का भी चार्ज लगाया गया। आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया था।


































