SUKMA NEWS. छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले की 17 साल की नाबालिग लड़की कोंटा से आंध्र प्रदेश के यदुगुरल्लापल्ली के पास अपनी मौसी के घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। तभी रास्ते में ऑटो ड्राइवरों ने उसे ठंडा पेय में नशीली दवा पिलाई और उसके साथ ज़बरदस्ती की।
इसके बाद उसे पालवंचा के पास एक मंदिर के पास गंभीर हालत में छोड़ दिया। लड़की घायल और बेहोश हालत में सड़क पर पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने देखकर अधिकारियों को सूचना दी। बाद में उसे कोठागुडेम के बालिका संरक्षण केंद्र ले जाया गया। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
भिलाई में 17 साल की नाबालिग लड़की ने गैंगरेप
इसके पहले छत्तीसगढ़ के भिलाई में 17 साल की नाबालिग लड़की ने गैंगरेप के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पीड़िता के कमरे में सुसाइड नोट मिला था। जिसमें उसके आदी बारले और उसके दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। इसके अलावा पीड़िता के मोबाइल में भी कई ऑडियो रिकॉर्डिंग मिले, जिसमें 16 फरवरी को गैंगरेप की घटना का जिक्र किया गया था।
16 फरवरी को आदी ने अकेले होने के बात कहकर उसे अपने कमरे में बुलाया। लड़की के बाद उसके दोस्त भी वहां पहुंच गए और इसके बाद सभी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना के बाद पीड़िता पूरी तरह से टूट गई, उसने पूरी सच्चाई अपने भाई और मां को बताई। इसके बाद 18 फरवरी को दोपहर में पंखे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी।
‘आदी ने मुझे धोखा दिखा’
नाबालिग ने सुसाइड नोट लिखा है उसमें लिखा है, मैंने जो किया मानती हूं गलती मेरी है, लेकिन आदी और मेरी मर्जी से हुआ सब, और उसके अलावा आज तक कभी कोई ऐसी चीज मैंने किसी के साथ नहीं की। ये कोई पहली बार नहीं था। उसके घर मैं आती जाती थी। तब से ये सब है, 2 जून 2024 से सब चला आ रहा है। कभी जबरदस्ती तो कभी मेरी मर्जी से। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वो दोनों शादी करने वाले थे।




































