RAIPUR NEWS. भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर सोशल मीडिया में नाराजगी भी सामने आने लगी है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कार्यालय मंत्री नरेश गुप्ता ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने शायराना अंदाज में पोस्ट किया कि “नजरअंदाज करने का बहुत शौक है ना तुम्हें, थोड़ा सब्र रखो यही शौक तोहफे में देंगे तुम्हें …”
वहीं खैरागढ़ में BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने BJP संगठन विस्तार को लेकर कहा है कि जिन लोगों ने पार्टी के प्रति ईमानदारी से काम किया, जो जिम्मेदारी निभाई है उन्हें मौका मिला है। रवि भगत को लेकर भूपेश बघेल के सवाल उठाने पर किरण देव ने कह कि भूपेश बघेल को कोई जानकारी नहीं है।
वहीं पेंड्रा में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर कहा कि – सूची में सभी वर्ग, जाति और क्षेत्र का संतुलन रखा गया। भारतीय जनता पार्टी की यह नई सूची ”सबका प्रयास” को चरितार्थ करने वाली सूची है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने नए पदाधिकारियों के नाम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस संबंध में सूची जारी कर दी है। किस नेता को प्रदेश संगठन में कौन सी जिम्मेदारी दी गई है। इसकी पूरी सूची नीचे दी जा रही है।
आपको बता दें कि भाजपा के नए कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, सात मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक सह कार्यालय मंत्री और 13 नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लिस्ट के अनुसार विभा अवस्थी को महिला मोर्चा अध्यक्ष, अशोक साहू को ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष और राहुल टिकरिया को युवा मोर्चा अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।