DANTEWADA NEWS. दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक महिला की हत्या का प्रयास किया गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की गई। आरोपी जब दुष्कर्म में नाकाम हुआ तो उसने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कोलगेट डाल दिया और इसके बाद उसकी हत्या करनी चाही ।
मिली जानकारी के अनुसार हत्या करने के लिए आरोपी लखमा कुंजाम का साथ उसकी पत्नी ने भी दिया । दोनों ने पहले गमछे से गाला घोंटा और पीड़िता को मृत समझकर मौके से भाग निकले। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले के पीछे ज़मीन विवाद कारण बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में दर्ज रिपोर्ट में सामने आया है कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़िता का ही रिश्तेदार और उसकी पत्नी हैं। बताया जा रहा है कि पीड़िता का परिवार लंबे समय से ज़मीन के विवाद में उलझा हुआ था। इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस को गुमराह करने आरोपी ने ही थाने पहुँचकर मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
युवती के साथ गैंगरेप के बाद हत्या
इसके पहले बीते दिन कोरबा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई थी, जिसमें राशन लेने गई 35 वर्षीय महिला से उसके बॉयफ्रेंड और दो अन्य ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। महिला का शव बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है। महिला का गांव के उमेंद्र प्रसाद बिंझिया (45) से अफेयर था। आरोपियों ने महिला को घर छोड़ने का बहाना देकर बाइक पर बैठाया और जंगल ले गए। वहां उमेंद्र, संतराम उर्फ छोटू (28) और गुलाम सिंह ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब महिला ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तो आरोपियों ने गमछा से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।
24 दिन बाद मिला कंकाल
उमेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल पर तलाशी ली, जहाँ महिला का शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। कंकाल करीब 50 मीटर के क्षेत्र में फैला मिला। फॉरेंसिक टीम ने कपड़े और गहनों के आधार पर महिला की पहचान की। हत्या में इस्तेमाल गमछा और बाइक भी बरामद किए गए।