RAIPUR NEWS. अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लगातार विमानों कमें गड़बड़ियों की सूचना मिल रही है। इसके साथ ही कई इमरजेंसी लैंडिंग भी कराई कई। इस बीच, नई दिल्ली से रायपुर आ रही फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान का डोर लॉक हो गया। डोर लॉक होने की वजह से विमान के अंदर मौजूद 160 से ज्यादा यात्री एक घंटे तक रनवे पर ही फंसे रहे। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। महिलाओं और बुजुर्गों ने जब विमान में हंगामा किया। हालांकि करीब 1 घंटे बाद डोर खुला तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। विमान में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया विस्तारा की फ्लाइट AI-2797 को शाम 7:50 बजे बजे नई दिल्ली से रायपुर आना था. लेकिन देरी के कारण फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट पर रात 10:15 बजे पहुंची। इसके बाद हड़कंप तब मच गया, जब फ्लाइट का गेट नहीं खुला. बताया जा रहा है कि करेंट सप्लाई फेल होने के कारण गेट नहीं खुल रहा था। इसके बाद भीतर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्रू मेंबर यात्रियों को शांत कराते रहे, लेकिन बुजुर्गों और महिलाओं ने उन्हें जमकर बहस हुई।
ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग का बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ के 9 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द, नोटिस भेजकर 30 दिनों में मांगा जवाब
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद इंडिगो एयरलाइन के इंजीनियरों की मदद से गेट को खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के दौरान विमान के अंदर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल था, जबकि बाहर इंतजार कर रहे परिजन भी परेशान हुए। इस दौरान एसी और विमान के अंदर लाइट में भी खराबी आती रही। इंजीनियरों के लगातार काम करने के बाद रात ठीक 11:13 बजे विमान का दरवाजा खुल सका। रायपुर एयरपोर्ट रोजाना रात 10:30 बजे के आसपास बंद हो जाता है। लेकिन विमान में आई खराबी के बाद रात 12 बजे तक खुला रहा।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में गोठान की जगह ‘गौधाम’, विस्तार से जानें इस योजना के बारे में
इस दौरान यात्रियों का कहना है कि विमान में तकनीकी खराबी आई थी। इस वजह से डोर लॉक हो हुआ। रायपुर एयरपोर्ट में मौजूद इंजीनियरों ने इस खराबी को ठीक किया, तब जाकर दरवाजा खुल सका। इसी तरह की खराबी इसी साल जून में इंडिगो एयरलाइंस के विमान में भी आई थी। इस एयरलाइंस के फ्लाइट का भी दरवाजा लॉक हो गया था। करीब एक घंटे बाद खुल पाया था।
बता दें कि AI-2797 के अलावा AI2455 में भी तकनिकी समस्या सामने आई। तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2455 की रविवार रात चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट में कांग्रेस सचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल सहित कई संसद सदस्य सवार थे। फ्लाइट ने रात 8 बजे के बाद तिरुवनंतपुरम से उड़ान भरी और रात लगभग 10.35 बजे चेन्नई पहुंची। एयरलाइंस ने इसका कारण तकनीकी गड़बड़ी और खराब मौसम बताया गया है।
ये भी पढ़ें: इस सरकारी बैंक में मैनेजर लेवल की निकली वैकेंसी, 90 हजार तक मिलेगी सैलरी…ऐसे करें आवेदन